लाइव न्यूज़ :

पंजाब में बाढ़ से बुरा हाल, 41 लोगों की मौत, 1,600 से अधिक लोग राहत शिविरों में गुजार रहे दिन

By भाषा | Updated: July 26, 2023 10:34 IST

पंजाब में सरकार और बचाव एजेंसियों ने जलमग्न क्षेत्रों से 27,286 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है।

Open in App

चंडीगढ़: पंजाब में हाल में आई बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है और 1,616 लोग 173 राहत शिविर में रह रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एसएएस नगर, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट समेत 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार और बचाव एजेंसियों ने जलमग्न क्षेत्रों से 27,286 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और हरियाणा के कई जिले हाल में भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं जिससे दैनिक जीवन पर असर पड़ा है और व्यापक स्तर पर आवासीय एवं कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित है। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित सभी 595 इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला और संगरूर बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ से पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) बुनियादी ढांचे को काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि करीब 16 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। क्षति में बिजली के खंभों का उखड़ना, ट्र्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचना और सबस्टेशन में बाढ़ का पानी भरना शामिल है जिसके कारण उपकरण एवं बिजली की लाइन को नुकसान पहुंचा है।

राज्य भर में बीस 66 केवी सबस्टेशन जलमग्न हो गए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सिंह ने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे के नुकसान से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर काफी असर पड़ा है, जिससे आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पीएसपीसीएल (पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड)कार्यबल ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 24 घंटे काम किया।’’ उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल अधिकारियों ने बिजली बहाल करने के लिए अपनी प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें अस्पतालों, दूरसंचार और जल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को प्राथमिकता दी गई है।

टॅग्स :पंजाबबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की