लाइव न्यूज़ :

Babasaheb Ambedkar row: विपक्ष के साथ पशुपति कुमार पारस?, कहा-अमित शाह ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को किया अपमानित!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2024 15:05 IST

Babasaheb Ambedkar row: रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने ऐलान किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. भीमराव अंबेडकर दलित परिवार से थे, इसलिए अपमानित करने की कोशिश की गई।भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद भवन में जिस शब्द का प्रयोग किया गया है, वह आपत्तिजनक है।एनडीए के लोगों ने हमें अपमानित करने का काम किया।

पटनाः संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर गर्मायी सियासत के बीच कांग्रेस पार्टी ने अगले साल 26 जनवरी तक देश भर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालने का ऐलान किया है। इधर, अब बिहार एनडीए में भी उनका विरोध शुरू हो गया है। बिहार में अभी तक एनडीए का हिस्सा बनी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी(रालोजपा) भी अब इस मुद्दे पर विपक्ष के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शाह के कथित बयान पर आपत्ति जताते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित परिवार से थे, इसलिए उन्हें अपमानित करने की कोशिश की गई। इसकी वह कड़ी निंदा करते हैं।

मैंने कहा है कि भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद भवन में जिस शब्द का प्रयोग किया गया है, वह आपत्तिजनक है। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा होने के सवाल पर पारस ने कहा कि समय बलवान होता है व्यक्ति कुछ नहीं। पारस ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी व्यावहारिक व महादलित की पार्टी है। हमने पिछली बार केंद्र की मोदी सरकार को समर्थन दिया था, परंतु एनडीए के लोगों ने हमें अपमानित करने का काम किया। रालोजपा ने 'चलो गांव की ओर' अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना है। एनडीए का हिस्सा होने के सवाल पर कहा कि हम अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। सत्य की विजय होती है और जो जैसा कर्म करेगा वैसा, फल देगा भगवान देता है. यह गीता का ज्ञान है।

टॅग्स :Pashupati Kumar ParasAmit ShahBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत