लाइव न्यूज़ :

"बाबा सिद्दीकी जल्द ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे", अजित पवार ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2024 11:01 IST

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने पूर्व कांग्रेसी नेता बाबा सिद्दीकी द्वारा गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद ऐलान किया है कि वो जल्द ही उनकी पार्टी में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी प्रमुख अजित पवार ने बाबा सिद्दीकी के कांग्रेसी से इस्तीफा देने के बाद किया बड़ा ऐलानडिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि बाबा सिद्दीकी जल्द ही एनसीपी में शामिल होगे बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, वो कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मंत्री भी रहे हैं

पुणे:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार ने पूर्व कांग्रेसी नेता बाबा सिद्दीकी द्वारा गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कहा कि वो जल्द ही एनसीपी में शामिल होंगे। इसके साथ ही पवार ने यह भी कहा कि रविवार को कुछ और बड़े नेता एनसीपी में शामिल हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शुक्रवार को पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, ''बाबा सिद्दीकी 10 फरवरी की शाम को एनसीपी में शामिल होंगे और 11 फरवरी को कुछ और लोग पार्टी में शामिल होंगे।''

बीते गुरुवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने कहा कि वह आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि अब कांग्रेस पार्टी में उनकी कोई 'जरूरत' नहीं है। इस्तीफे के बाद बाबा सिद्दीकी ने कहा, "मुझे निर्णय लेना था और मैंने निर्णय ले लिया है। जब आपको कोई बात समझ में न आए और बार-बार कहे जाने पर भी उसमें सुधार न हो तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि अब आपकी जरूरत नहीं है और आपको आगे बढ़ जाना चाहिए तो मैं आगे बढ़ गया हूं।''

वहीं सिद्दीकी के इस्तीफे के बाद मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने उन पर निशाना साधा और कहा कि उनके इस्तीफे से सबसे पुरानी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, "लोग कपड़े की तरह पार्टियां बदल रहे हैं। वह अपने स्वार्थ के लिए गए हैं। उन लोगों के बारे में क्या कहा जाए जो उनकी पार्टी और विचारों के नहीं हैं? आज, जब कांग्रेस को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। हालांकि लोग कांग्रेस में आते हैं और जाते हैं। हमारी पार्टी एक विचार है और विचार कभी नहीं मरते। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में और मजबूती से काम करेगी।''

बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे और उन्होंने साल 2004 से 2008 तक खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था। इसके अलावा वो दो बार नगर निगम पार्षद के रूप में भी काम कर चुके हैं।

सिद्दीकी मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में भी पार्टी के लिए काम कर चुके हैं।

टॅग्स :अजित पवारNCPमहाराष्ट्रPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत