लाइव न्यूज़ :

'नमाज पढ़ो फिर जो मर्जी करो...मुसलमानों को यही सिखाया जाता है', बोले बाबा रामदेव; ईसाई धर्म पर भी टिप्पणी

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2023 21:29 IST

योग गुरु बाबा रामदेव ने मुसलमानों और ईसाई धर्म को लेकर ऐसे बयान दिए हैं, जिस पर विवाद मच सकता है। उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर में एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित धर्म सभा में ये बयान दिए।

Open in App
ठळक मुद्देनमाज जरूर पढ़ो बाकी जो करना है करो, आतंकवादी बनो, मुसलमानों को यही सिखाया जाता है: बाबा रामदेवईसाई धर्म में यही बताया जाता है चर्च जाकर मोमबत्ती जलाओ, ईसा मसीह के सामने खड़े हो जाओ, सारे पाप धुल जाएंगे: रामदेव

जयपुर: योगगुरु बाबा रामदेव ने इस्लाम और ईसाई धर्म को लेकर ऐसे बयान दिए हैं जिस पर अब विवाद शुरू हो सकता है। राजस्थान के बाड़मेर में एक धर्म सभा के दौरान कहा कि मुसलमानों को बस यही सिखाया जाता है कि जो करना है करो लेकिन पांच वक्त नमाज जरूर पढ़ो। वे  एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। 

इस्लाम और ईसाई धर्म पर टिप्पणी

रामदेव ने कहा, 'वे इस्लाम का मतलब बस नमाज समझते हैं। उनको यही सिखाया जाता है कि नमाज जरूर पढ़ो बाकी जो करना है करो। आतंकवादी बनो, हिंदुओं को छोरियों को उठाकर लाओ लेकिन नमाज जरूर पढ़ो।'

बाबा रामदेव ने ईसाई धर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'दिन में चर्च जाकर मोमबत्ती जलाओ, ईसा मसीह के सामने खड़े हो जाओ, सारे पाप धुल जाएंगे।' 

रामदेव ने आगे कहा, 'उनकी जन्नत (स्वर्ग) का मतलब है कि टखने के ऊपर पायजामा पहनों, मूंछ कटवा लो और टोपी पहन लो। ऐसा कोई कुरान कहता है या इस्लाम कहता है मैं ऐसा नहीं कह रहा लेकिन लोग ऐसा ही करते हैं। ताकि बस जन्नत में जगह मिले और 72 हूरें मिले। ऐसी जन्नत तो जहन्नुम से भी बेकार है। एक पागलपन है। कोई कहता है कि पूरी दुनिया को इस्लाम में तब्दील करेंगे तो कोई कहता है कि पूरी दुनिया को ईसाइयत में बदल देंगे।'

सनातन धर्म में ऐसा नहीं है: बाबा रामदेव

रामदेव ने आगे कहा, 'लोग धर्म बदलावे की बात करते हैं, मैं पूछता हूं कि ऐसा करके करोगे क्या...कोई ऐजेंडा नहीं है। सनातन धर्म का एजेंडा है कि ब्रह्म मुहूर्त में जागो। ईश्वर को याद करो. ध्यान, योग, और सेवा करो। यही सनातन धर्म सिखाता है। यह सादगी से जीवन जीना सिखाता है।' 

रामदेव ने कहा, 'भगवान ने केवल मनुष्य जाति बनाई और बाकी जातियां तो हम सब ने बनाई हैं। हिंदू धर्म को अनेकों जातियों में बांट दिया गया है। इसलिए अपने धर्म को लेकर जाग्रत रहो और धर्म गुरुओं के आह्वान पर हमेशा तत्पर रहो।'

टॅग्स :बाबा रामदेवराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर