लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव ने NRC के मुद्दे पर अमित शाह के बयान का किया समर्थन, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ये अच्छा कदम

By एएनआई | Updated: November 21, 2019 17:35 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में घोषणा की थी कि एनआरसी प्रक्रिया को पूरे भारत में लागू किया जाएगा। गृह मंत्री ने साथ ही स्पष्ट किया कि धर्म के आधार के पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा रामदेव ने किया गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन, कहा- NRC राजनीति का मुद्दा नहीं बनना चाहिएरामदेव के अनुसार NRC का कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से फायदेमंद होगा

योग गुरु बाबा रामदेव ने गृह मंत्री अमित शाह के पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू किये जाने के बयान का स्वागत किया है। शाह ने एक दिन पहले ही संसद में बुधवार को एनआरसी लागू किये जाने की बात कही थी। रामदेव ने कहा कि ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से फायदेमंद होगा। साथ ही बाबा रामदेव ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रामदेव ने कहा, 'अगर एक भी व्यक्ति गैर-कानूनी रूप से भारत में रह रहा हैं तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए भी बहुत खतरनाक है। हमे अपने देश की रक्षा करनी चाहिए। यह एनआरसी राष्ट्रीय सुरक्षा को कायम रखने के लिए फायदेमंद है। एनआरसी कोई सामाजिक और राजनितिक मुद्दा नहीं है इसलिए इसका राजनीतिकरण नही किया जाना चाहिए।'

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में घोषणा की थी कि एनआरसी प्रक्रिया को पूरे भारत में लागू किया जाएगा। गृह मंत्री ने साथ ही स्पष्ट किया कि धर्म के आधार के पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। शाह के इस बयान के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों से मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस संदर्भ में कहा, 'एनआरसी लागू नहीं की जाएगी, इसे अपने दिमाग में रखें। इस बारे में किसी तरह की चिंता करने की जरुरत नहीं है।'

गौरतलब है कि 31 अगस्त को एनआरसी की आखिरी सूची जारी की गई थी। इस सूची में कुल 3,11,21,004 लोग ही जगह पाने के लिए उपयुक्त साबित हुए। वहीं, 19,06,657 लोग सूची से बाहर चले गये। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने असम में अपनी नागिरकता के लिए कोई दस्तावेज जमा नहीं किया।  

टॅग्स :बाबा रामदेवएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)अमित शाहसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील