लाइव न्यूज़ :

Baba Bageshwar Dham: बाबा सिर्फ सनातन प्रचार करते हैं, चुनाव प्रचार नहीं?, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2025 17:02 IST

Baba Bageshwar Dham: हिंदी पर एमके स्टालिन के बयान को लेकर मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव से जवाब देने की मांग की और कहा कि जो पार्टी हिंदी का विरोध कर रही है, उससे राजद को गठबंधन तोड़ देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देBaba Bageshwar Dham: भाजपा के नेताओं का 56 इंच का सीना है।Baba Bageshwar Dham: बाकी नेताओं की सिर्फ 56 इंच की जीभ है। Baba Bageshwar Dham: सनातन का विरोध करते हैं, मानसिक समस्या है।

Baba Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सनातन धर्म को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपनी बात रखते हुए साफ तौर पर कहा है कि बाबा बागेश्वर सिर्फ सनातन का प्रचार करते हैं, न कि चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। पटना एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्रवार को उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग बाबा के प्रवचन और सनातन का विरोध करते हैं, उन्हें मानसिक समस्या है। मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव के 'ताड़ी बैन हटाने' के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं का 56 इंच का सीना है, जबकि बाकी नेताओं की सिर्फ 56 इंच की जीभ है। हिंदी पर स्टालिन के बयान को लेकर उन्होंने तेजस्वी यादव से जवाब देने की मांग की और कहा कि जो पार्टी हिंदी का विरोध कर रही है, उससे राजद को गठबंधन तोड़ देना चाहिए।

  

मनोज तिवारी ने औरंगजेब पर चल रही बहस को लेकर कहा कि औरंगजेब जैसा नृशंस शासक जिसने संभाजी महाराज को 40 दिनों तक यातनाएं दीं, उसके समर्थकों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली नहीं मनाने के मामले पर भी उन्होंने सख्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि वहां के व्यवस्थापक जल्द ही अपने फैसले की सजा भुगतेंगे।

बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय कथा गोपालगंज में शुरू चल रही है, जो कि 10 मार्च तक चलेगी। 8 मार्च को यहां दिव्य दरबार का आयोजन होगा और भक्तों का पर्चा निकलेगा। रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम यहां अपने लिए नहीं, देश के हिंदुओं को जगाने आए हैं।

हमारी कोई निजी लड़ाई नहीं है, हम इस दुनिया में रहने वाले 150 करोड़ हिंदुओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे मन में पीड़ा चलती है, इसी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इसके साथ ही बाबा ने अपने विरोधियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि मैं यहीं पर अगले 5 दिनों तक कथा करूंगा और 8 मार्च को यहां दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसको जो करना है कर लें।

टॅग्स :मनोज तिवारीबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना