लाइव न्यूज़ :

Azamgarh By Election 2022: नामांकन के बाद दिनेश लाल यादव करेंगे रोड शो; पवन सिंह, आम्रपाली दुबे समेत शामिल होंगे कई भोजपुरी सितारे

By अनिल शर्मा | Updated: June 6, 2022 15:04 IST

निरहुआ आज एनडीए उम्मीदवार के तौर पर आमजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं इसके बाद रोड शो का भी कार्यक्रम है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के दो लोकसभा सीटोंं- आजमगढ़, रामपुर के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैंआजमगढ़ लोकसाभ सीट के लिए भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगेइस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने निरहुआ को करीब 3 लाख वोटों से हराया था

आजमगढ़ः भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को एक बार फिर मौका दिया है।  2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने निरहुआ को सपा प्रमुख अखिलेश के खिलाफ मैदान में उतारा था जिसमें भोजपुरी अभिनेता को करारी शिकस्त मिली। हालांकि भाजपा ने इस सीट से अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद निरहुआ पर फिर से भरोसा जताया है।

निरहुआ आज एनडीए उम्मीदवार के तौर पर आमजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं इसके बाद रोड शो का भी कार्यक्रम है। निरहुआ के नामांकन और रोड शो में भोजपुरी के आधे दर्जन से अधिकर सितारे शिरकत करने वाले हैं।

निरहुआ ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारें भी उनके साथ होंगे। भोजपुरी फिल्म अभिनेता अमरीश सिंह ने आजमगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ के सिपाही हैं। 

निरहुआ ने बताया है कि भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, उनके भाई व अभिनेता परवेश लाल यादव, प्रकाश जैश समेत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, स्मृति सिन्हा, ऋचा दीक्षित भी उनके नामांकन और रोड शो का हिस्सा होंगी। गौरतलब है कि  निरहुआ सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

नामांकन से एक दिन पहले यानी रविवार को निरहुआ प्राचीन शिव मंदिरके दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। इस दिन यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी था। निरहुआ ने ना सिर्फ यहां यूपी सीएम के स्वस्थ व दीर्धायु जीवन की कामना की बल्कि उन्होंने हवन- पूजन के बाद भगवान शिव के चरणों में नामांकन पत्र चढ़ाया। 

बता दें कि यूपी के दो लोकसभा सीटों, रामपुर और आजमगढ़ पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा ने जहां आजमगढ़ लोकसभा सीट पर निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं रामपुर से घनश्याम लोधी को मैदान में उतारा है।सपा ने आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव में दलित चेहरे पर दांव खेला है। सपा ने आजमगढ़ से सुशील आनंद को उम्मीदवार बनाया है। सुशील आनंद बामसेफ के संस्थापक सदस्यों में रहे बलिहारी बाबू के बेटे हैं। उधर, मायावती ने मुस्लिम चेहरे गुड्डू जमाली पर दांव लगाया है।

आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।  2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निरहुआ को करीब 3 लाख वोटों से हराया था। अखिलेश यादव की इस्तीफे के बाद से ही निरहुआ की दावेदारी पक्की मानी जा रही थी।वहीं भोजपुरी अभिनेता भी अपने काम पर लग गए थे। एक महीने पहले भी उन्होंने आजमगढ़ के डीएम से मुलाकात भी की थी। 

उम्मीदवार के तौर पर अपने नाम के ऐलान के बाद ही निरहुआ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गाने के जरिए घेरने की कोशिश की। अपने प्रचार के तौर पर निरहुआ ने बैक टू बैक दो भोजुपरी गाने रिलीज किए हैं। एक में उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है तो एक में लोगों से कमल को वोट करने की अपील की है।

एक गाने के बोल हैं- अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे। वहीं दूसरे गाने के बोल हैं- जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए, कमल क बटन दबईह भैया अपने आजमगढ़ के लिए...। आजमगढ़ पर सपा और भाजपा दोनों की साख दांव पर लगी हुई है। वहीं निरहुआ की साख भी दांव पर लगी हुई है क्योंकि पिछली बार के हार के बावजूद भाजपा ने उनको दोबारा मौका दिया है। सपा का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा अपनी सीट पक्की करना चाहती है। वहीं सपा के लिए भी यह महत्वपूर्ण होगा कि ये सीट वह बरकरार रखे। गौरतलब बात है कि विधानसभा चुनाव में यहां की दसों सीटों पर सपा ने जीत हासिल की है।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)आम्रपाली दुबेआजमगढ़पवन सिंहBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी