लाइव न्यूज़ :

आजम खान ने जयाप्रदा को एक लाख से अधिक वोटों से हराया, तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी

By भाषा | Updated: May 24, 2019 01:23 IST

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाले राजग का करीब 350 सीटों के साथ केन्द्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। रुझानों के अनुसार कांग्रेस के 50 सीटों तक ही सिमटने के ही आसार नजर आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्दे 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेपाल सिंह रामपुर लोकसभा सीट से जीते थे।रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान ने भाजपा की प्रत्याशी जया प्रदा को एक लाख से अधिक वोटो से हरा दिया।

रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान ने भाजपा की प्रत्याशी जया प्रदा को एक लाख से अधिक वोटो से हरा दिया। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सपा प्रत्याशी आजम खान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्दी जया प्रदा को एक लाख 9 हजार 997 वोटों से हरा दिया। खान को पांच लाख 59 हजार 177 वोट मिले जबकि जया प्रदा को चार लाख 49 हजार 180 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर को 35 हजार नौ वोट मिले। यूपी की 60 लोकसभा सीटों पर एनडीएन ने बढ़त बनाई हुई है।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाले राजग का करीब 350 सीटों के साथ केन्द्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। रुझानों के अनुसार कांग्रेस के 50 सीटों तक ही सिमटने के ही आसार नजर आ रहे हैं । जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी देश के तीसरे और पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री है जो लोकसभा में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेंगे । इसके साथ ही उन्होंने दूसरी बार इस धारणा को धराशाही कर दिया कि केन्द्र की सत्ता में अब गठबंधन का दौर शायद ही खत्म हो। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस के 50 सीटों तक ही सिमटने के ही आसार नजर आ रहे हैं । इस चुनाव ने 68 बरस के नरेंद्र दामोदरदास मोदी को पिछले कई दशकों में सबसे लोकप्रिय नेता बना दिया ।

टॅग्स :आज़म खानरामपुरजयाप्रदालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारतसपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा?, जाली पैन कार्ड बनवाने के मामले में दोषी, 50–50 हजार रुपये जुर्माना

भारत'माफिया नंबर 1 आपके सामने खड़ा है': आजम खान ने यूपी को माफिया मुक्त राज्य बनाने पर सीएम योगी के बयान पर दी प्रतिक्रिया | VIDEO

भारतलखनऊ में अखिलेश यादव से मिले आजम खान, कहा-बिहार में 'जंगल राज', जंगलों में तो कोई इंसान रहता ही नहीं, मैं कैसे जा सकता हूँ?

भारतयूपी राजनीतिः आखिर क्या गुल खिलाएंगे इरफान सोलंकी-आजम खान, जमानत पर छूटने के बाद दो घंटे तक भेंट, सपा परिवार में सुगबुगाहट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos