लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग पर आजम खान का बयान- 'मुस्लिमों को 1947 से मिल रही है ये सजा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 08:31 IST

आजम खान शुक्रवार को भी चर्चा में रहे जब उनके खिलाफ भूमि अतिक्रमण को लेकर 23 एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई। आजम खान ने इसे अपने खिलाफ बीजेपी की साजिश बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान का मॉब लिंचिंग पर बयान, बढ़ सकता है विवाद आजम खान ने कहा- यह सजा मुस्लिमों को 1947 से मिल रही है

उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद आजम खान ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर कहा है कि यह सजा मुस्लिमों को 1947 के बाद से मिल रही है। साथ ही आजम खान ने कहा कि 'जो भी हो मुस्लिमों को इसे भुगतना होगा।' आजम खान ने यह बात शुक्रवार को कही। अपने बयानों से विवादों में रहने वाले आजम खान यही नहीं रूके और साथ ही कहा, हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्ओं नहीं गये? ये मौलान आजाज जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछिए। उन्होंने मुस्लिमों से वादे किये थे। समाजवादी पार्टी के आजम खान लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा को हरा कर संसद में पहुंचे हैं। 

आजम खान शुक्रवार को भी चर्चा में रहे जब उनके खिलाफ भूमि अतिक्रमण को लेकर 23 एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई। आजम खान ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए कहा बीजेपी पर आरोप लगाया कि जब से उन्होंने बीजेपी के खिलाफ चुनाव जीता है तब से उन्हें सजा दी जा रही है। 

बता दें कि जमीन अतिक्रमण मामले में पुलिस अधिकारियों ने किसानों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की हैं। किसानों का कहना है कि आजम उन्हें धमकी देकर उनकी जमीन को अवैध रूप से हड़प लेते थे। एसपी का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कहा है कि वह किसी के खिलाफ विद्वेष की भावना से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विधान परिषद में सपा द्वारा हाल में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद सरकार ने यह बात कही। 

टॅग्स :आज़म खानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मॉब लिंचिंगजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

बॉलीवुड चुस्कीमाउंटबेटन का सिने प्रेम, भारत की आजादी और बाफ्टा पुरस्कार

विश्वBangladesh unrest: सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भीड़ का हमला, लोगों पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 10 से ज्यादा लोग घायल

भारत'वंदे मातरम' के पहले दो छंदों के इस्तेमाल का फैसला सिर्फ नेहरू का नहीं था, खरगे

भारतवंदे मातरम् के दो टुकड़े न करते तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता, गृह मंत्री अमित शाह

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण