लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर आजम खान ने किया कमेंट, कहा- ...तो आज ही मरने को तैयार हूँ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 26, 2018 12:45 IST

Azam Khan comments on Atal Bihari Vajpayee's death: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया।

Open in App

लखनऊ, 26 अगस्त: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मिली श्रद्धांजलि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर मुझसे कोई कहे कि मरने के बाद इतना सम्मान मिलेगा तो मैं आज ही मरने को तैयार हूँ। 

आजम खान ने कहा, "अगर किसी तरह ये पता चल जाए कि मौत के बाद मुझे इतना सम्मान मिल सकता है तो मैं आज ही मरने को तैयार हूँ।"

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया।

अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2015 में वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया था।

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 2 दिसम्बर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।

अटल बिहारी वाजपेयी का 10 बार लोक सभा सांसद  और दो बार राज्य सभा सांसद रहे। 

सरकार में वाजपेयी

1977 में वाजपेयी जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री रहे। 1996 में वाजपेयी पहली बार प्रधानमंत्री बने लेकिन 13 दिनों बाद ही उनकी सरकार गिर गयी।

वाजपेयी 1998 में दूसरी बार पीएम बने और उनकी सरकार 13 महीने बाद गिर गयी।

वाजपेयी तीसरी बार 1999 में पीएम बने और अपना पाँच साल का कार्यकाल पूरा किया। 

वाजपेयी प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम थे।

 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीआज़म खानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए