लाइव न्यूज़ :

जल निगम घोटाला मामले में अदालत में पेश हुए आजम खान

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:36 IST

Open in App

लखनऊ, 15 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) की अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में उत्तर प्रदेश जल निगम में 1300 पदों पर हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोपी पूर्व मंत्री तथा रामपुर के सांसद आजम खान को सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश किया गया।

आजम खान को आरोपपत्र की प्रति सौंपी गई ताकि मामले की सुनवाई शुरू हो सक‍े। खान वर्तमान में सीतापुर जेल में बंद हैं, जहां से उन्हें अदालत के आदेश पर लखनऊ लाया गया था।

सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश मनोज पांडेय ने मामले में अगली तारीख 29 नवंबर तय की।

इस मामले में 25 अप्रैल, 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के बाद, विशेष जांच दल (एसआईटी) ने खान और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर किया था। एसआईटी अभी भी कुछ अन्‍य आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच कर रही है। अदालत ने आजम खान और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के साक्ष्यों को मिटाना), 204 (साक्ष्‍य के रूप में पेश किये गये इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को नष्ट करना), 420 (धोखाधड़ी) 467 (दस्‍तावेजों की हेराफेरी) 468 (फर्जी दस्तावेजों का छल सहित प्रयोग), 471 (बेईमानी से जाली दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करना) और भ्रष्टाचार निषेध अधिनियम की धारा 13 के तहत दर्ज मामले का संज्ञान लिया था। अदालत ने इसी के तहत आरोपी को समन जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो