लाइव न्यूज़ :

तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराए गए आजम खान

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 17, 2023 10:09 IST

समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद सोमवार को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।सपा नेता फिलहाल निगरानी में हैं।खान को 20 मई 2022 को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा किया गया था।

नई दिल्ली:समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद सोमवार को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सपा नेता फिलहाल निगरानी में हैं। पिछले साल अगस्त में सपा के वरिष्ठ नेता को निमोनिया से पीड़ित पाए जाने के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 

खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। 72 वर्षीय मोहम्मद आजम खान को पिछले साल मई में नियमित जांच के लिए दिल्ली के उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खान को 20 मई 2022 को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा किया गया था, जिस दिन उन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रामपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में अप्रैल 2019 में खान के खिलाफ रामपुर में मामला दर्ज किया गया था। 

2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान खान ने रामपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उम्मीदवार संजय कपूर के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की थी।

सपा नेता ने अपना विधायक पद खो दिया क्योंकि 2013 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार यदि कोई विधायक, एमएलसी या सांसद किसी आपराधिक मामले में दोषी ठहराया जाता है और कम से कम दो साल के लिए जेल जाता है तो वह तत्काल प्रभाव से सदन की सदस्यता खो देता है। उनकी अयोग्यता के बाद रामपुर सदर विधानसभा सीट खाली घोषित कर दी गई थी।

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब