लाइव न्यूज़ :

कोविड ड्यूटी के लिए नियुक्त किये गये आयुष डॉक्टरों को नहीं मिली अबतक तनख्वाह: सांसद इम्तियाज जलील

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:08 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 14 जून स्थानीय सांसद इम्तियाज जलील ने मंगलवार को दावा किया कि इस शहर में कोविड-19 पृथकवास केंद्रों, कोविड देखभाल केंद्रों एवं टीकाकरण केंद्रों पर इस साल मार्च में ड्यूटी के लिए नियुक्त किये गये आयुष चिकित्सकों को अबतक तनख्वाह का भुगतान नहीं किया गया है।

नगर प्रशासन को भेजे एक पत्र में एआईएमआईएम नेता ने कहा कि ये डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी 16 मार्च, 2021 को सरकार द्वारा नियुक्त किये गये थे , लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिला है जबकि वे इस महामारी के दौर में अनथक काम कर रहे हैं। उन्होंने मांग की उनका बकाया तत्काल जारी किया जाना चाहिए।

आयुष चिकित्सकों के अंतर्गत आयुर्वेद एवं यूनानी मेडिसिन जैसी अन्य चिकित्सा शाखाओं के पेशेवर आते हैं। निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीता पाडलकर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 100 से अधिक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी महामारी कार्य के लिए नियुक्त किये गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कोष मंजूर कर दिया है। उनकी तनख्वाह शायद आज ही उन्हें दे दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो