लाइव न्यूज़ :

Ayodhya: 22 जनवरी को अयोध्या में भोपाल की डमरू टीम की परफॉर्मेन्स पर झूमेगी अयोध्या

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 4, 2024 19:12 IST

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में राम भक्त भोपाली धुन पर झूमेंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए भोपाल की डमरू टीम को खास न्योता मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे22 जनवरी को अयोध्या में गूंजेगा भोपाल का डमरुभोपाल के कलाकारों की डमरु टीम देगी प्रस्तुति

अयोध्या में बजेगा भोपाल का डमरु

पूरा देश 22 जनवरी को होने वाले रामलाल के प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के इंतजार में है। अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम भक्ति का माहौल है। वहीं भोपाल की डमरू टीम अयोध्या में 22 जनवरी को आध्यात्मिक माहौल बनाने की तैयारी में है। भोपाल की डमरू टीम को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से निमंत्रण मिला है।

108 कलाकार देंगे प्रस्तुति

 भोपाल के 108 सदस्य वाली डमरू टीम 22 जनवरी को जहां रामलला विराजित होंगे उसके पास अपनी आध्यात्मिक धुन से राम की नगरी को रंगने का  काम करेगी। 22 जनवरी को लाखों राम भक्तों के बीच में भोपाल की डमरू टीम के होने वाले परफॉर्मेंस पर सबकी नज़रें होगी। 

खास है वाद्य यंत्र

भोपाल में डमरू और श्रृंगी बजाने में महारत रखने वाले वाले कलाकारों की डमरू टीम खास मौकों पर माहौल को आध्यात्मिक बनाने का काम करते हैं। जिससे पूरा माहौल भक्ति में हो जाता है। और अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर डमरू टीम खास तैयारी करने में लगी है।भोपाल की इस डमरू टीम की खासियत है की कलाकार डमरू और श्रृंगी बजने में महारत हासिल किए हैं श्रृंगी हिमालय के तराई से मंगाई गई है। इसके साथ ही वाद्य यंत्रों में 35 शंख, 30 डमरू, 35 झांज मजीरे, एक पुनेरी ढोल, एक नगाड़ा, एक थाल घंटा, चार छोटे ढोल, दो हजार घुंघरू वाले डंडे होंगे जो अयोध्या में राम जन्मभूमि पथ पर अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को राम मय बनाने का काम करेंगे।

 भोपाल की डमरू टीम की खासियत यह है कि इस टीम में तकनीकी शिक्षा लेने वाले छात्र शामिल है। 18 ऐसे कलाकार है जो बीटेक इंजीनियरिंग कर रहे हैं। जब यह टीम भोपाल की सड़कों पर उतरती है तो जो जहां होता है वहीं थम सा जाता है। भोपाल की डमरू टीम काशी विश्वनाथ मंदिर में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी है लेकिन अब यह टीम रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन अपने भक्ति में प्रस्तुति से माहौल को आध्यात्मिक बनाने का काम करेंगे। 

टॅग्स :भारतअयोध्याराम माधवMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की