लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: क्लोन चेक से फर्जीवाड़ा, जालसाजों ने राम मंदिर ट्रस्ट के अकाउंट से निकाले 6 लाख रुपये

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2020 12:56 IST

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक अकाउंट से 6 लाख रुपये अवैध तरीके से निकाले जाने का मामला सामने आए है। जालसाजों ने क्लोन चेक के जरिए दो बार में कुल 6 लाख रुपये निकाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से 6 लाख रुपये गायब, FIR दर्जबैंक अकाउंट से क्लोन चेक के जरिए जालसाजों ने निकाले 6 लाख रुपये, तीसरी कोशिश के दौरान सामने आई सच्चाई

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू भी नहीं हुआ है कि इस बीच जालसाजों ने आ रहे दान के रकम पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से 6 लाख रुपये निकाले गए हैं। मामला सामने आने के बाद अयोध्या कोतवाली पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की भी जांच के लिए मदद ली जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार ये पैसे लखनऊ में दो बैंकों से चेक क्लोनिंग के जरिए निकाले गए। मामला तब सामने आया जब जालसाज ने तीसरी बार बैंक ऑफ बड़ौदा के इस अकाउंट से 9.86 लाख रुपये निकालने की कोशिश की।

दरअसल, बैंक मैनेजर ने ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को फोन कर इस बारे में जानना चाहा। चंपत राय ने हालांकि, ऐसे किसी चेक से साफ इनकार किया। इसके बाद जालसाजी की बात पकड़ी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच से पता चला कि पूर्व में भी अकाउंट से ऐसे ही पैसे निकाले गए थे।

पुलिस के अनुसार 1 सितंबर को बैंक से 2.5 लाख रुपये और फिर दो दिन बाद 3.5 लाख रुपये निकाले गए थे। अयोध्या सर्कल अधिकारी राजेश कुमार राय ने कहा कि एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बीच सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला रही है।

इसका भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ट्रस्ट से निकाले गए पैसे का इस्तेमाल किसने किया। राम जन्मभूमि के खाते से फर्जीवाड़े तरीके से 6 लाख रुपये निकालने का यह पहला मामला है। बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसे ही एक फेक वेबसाइट का भी खुलासा हुआ था जिसमें मंदिर के लिए दान देने की बात कही गई थी। इस मामले की भी अभी जांच जारी है।

टॅग्स :अयोध्याराम जन्मभूमिलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां