लाइव न्यूज़ :

Ayodhya rape case: अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ, दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2024 12:02 IST

मामले में सपा नेता का नाम आने के बाद से भाजपा हमलावर है। आरोपी को फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया गया है। इसके बाद से ही अवधेश प्रसाद भी निशाने पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद बोले- समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका हैआरोपी को फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया गया है

Ayodhya rape case: अयोध्या में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है। मामले में सपा नेता का नाम आने के बाद से भाजपा हमलावर है। आरोपी को फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया गया है। इसके बाद से ही अवधेश प्रसाद भी निशाने पर थे। अब सपा सांसद ने इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है।

फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या गैंगरेप मामले पर कहा, "यह घटना बेहद शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है। जो भी आरोपी है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पार्टी ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और उन्हें 20 लाख रुपये दे।"

इस मामले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी गंभीरता से लिया है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात भी कर चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कार्रवाई होगी। 

योगी ने इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और अयोध्या के सांसद पर भी निशाना साधा और कहा, "यह अयोध्या का मामला है। मुईद खान सपा से है और अयोध्या सांसद की टीम का सदस्य है। वह 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में संलिप्त पाया गया है। सपा ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।" 

अयोध्या पुलिस ने 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा नगर में बेकरी संचालित करने वाले मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मुईद और राजू खान ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया। यह घटना तब प्रकाश में आई जब हाल ही में मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। यह दावा किया जाने के बाद कि मुईद खान सपा का सदस्य है, मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है।

टॅग्स :अयोध्यारेपसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर