लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: जनवरी-2024 में खुलेगा भव्य राम मंदिर, बिना लोहे के छड़ों के हो रहा निर्माण, जानिए और क्या होगी खासियत

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2022 07:51 IST

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का काम तेजी से जारी है। यह मंदिर जनवरी-2024 में मकर संक्राति के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर निर्माण का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

Open in App

अयोध्या: विवाद के निपटारे के बाद अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर जनवरी-2024 में श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। मकर संक्रांति के दिन गर्भगृह में राम लला की मूर्ति की स्थापना के बाद जनवरी 2024 में राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को कहा कि मंदिर भूकंप प्रतिरोधी और 1,000 से अधिक वर्षों तक बने रहने के लिए पर्याप्ततौर पर मजबूत होगा। 

मंदिर में 392 खंभे और 12 दरवाजे

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 392 खंभों और 12 दरवाजों वाले इस मंदिर का निर्माण बिना लोहे की छड़ों के किया जा रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि पत्थरों को जोड़ने के लिए लोहे के बजाय तांबे के चिप्स (कॉपर चिप्स) का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

चंपत राय ने कहा कि मुख्य मंदिर का आयाम 350x250 फीट होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के सुझाव पर मंदिर के खुलने के बाद उसके आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों के आने-जाने के असर का आकलन करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण 1,800 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। राय ने कहा कि निर्माण का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा, 'हम काम की गति और गुणवत्ता से संतुष्ट हैं।'

राम लला पर पड़ेंगी सूर्य की पहली किरण

गर्भगृह में 160 जबकि पहली मंजिल में 82 स्तंभ होंगे। कुल मिलाकर, मंदिर में सागौन की लकड़ी से बने 12 प्रवेश द्वार होंगे जबकि एक मुख्य प्रवेश द्वार- 'सिंह द्वार' पहली मंजिल पर होगा। 2.7 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मंदिर के निर्माण में राजस्थान से लाए गए ग्रेनाइट पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक जगदीश अपाले ने कहा कि गर्भगृह का निर्माण इस तरह किया गया है कि राम नवमी पर सूर्य की किरणें राम लला की प्रतिमा पर पड़े।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरChampat Rai
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर