लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: आज से शुरू होगा अयोध्या राम मंदिर के दूसरे चरण का काम, कई नेता और संतों की मौजूदगी में सीएम योगी रखेंगे मंदिर के गर्भ गृह की आधारशिला

By आजाद खान | Updated: June 1, 2022 07:51 IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में आज से दूसरे चरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस दौरान सीएम योगी समेत अन्य नेता और संतों के मौजूदगी में वह राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला को रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआज से अयोध्या राम मंदिर में दूसरे चरण का कार्य शुरू होगा। इस चरण में मंदिर के गर्भ गृह के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।दूसरे चरण के काम के शुरू होने के लिए आज सीएम योगी मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला रखेंगे।

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के बनने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। ऐसे में आज से दूसरे चरण के कार्य शुरू होंगे। इस चरण में मंदिर के गर्भ गृह के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए आज वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे और राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला भी रखेंगे। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक मंदिर के गर्भगृह का काम भी खत्म हो जाएगा। ऐसी यह उम्मीद लगाई जा रही है कि 2024 तक मंदिर का काम पूरा हो जाएगा और लोग दर्शन भी करने लगेंगे। 

क्या है आज का प्रोग्राम

अयोध्याराम मंदिर में आज गर्भगृह की आधारशिला को रखा जाएगा जिसके लिए इस मौके पर सीएम योगी ही वहां खुद मौजूद होंगे। आपको बता दें कि पहले चरण में जहां मंदिर के चबूतरे का काम पूरा हुआ है, वहीं आज से दूसरे चरण का काम शुरू होगा। इस चरण में गर्भ गृह के निर्माण का कार्य चालू किया जाएगा। ऐसे में सीएम योगी के आधारशिला में पहला पत्थर रखने के बाद आज से ही इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान सीएम योगी के साथ वहां उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चंपत राय समेत तकरीबन 250 साधु संत और राजनैतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी।

2024  तक बन जाएगा मंदिर 

आपको बता दें कि जिस तेजी मंदिर निर्माण का काम चल रहा है, उससे यह कहा जा रहा है कि यह गर्भ गृह का निर्माण इसी साल दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। यही नहीं यह भी आशा की जा रही है कि मंदिर के निर्माण का काम 2024 तक पूरा कर दिया जाएगा। जानकारी की मुताबिक, 2024 तक इसके काम को पूरा करके मकर संक्रांति के दिन मंदिर को स्थापित करने की बात सामने आ रही है। 

गौरतलब है कि राम मंदिर के पक्ष में 9 नवंबर 2019 को फैसला आने के बाद 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसके बाद से ही इसके काम को तेजी से किया जा रहा है और ऐसे में 2024 तक इसके बन कर तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है।  

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर