लाइव न्यूज़ :

अयोध्या भूमि सौदा : आप सांसद संजय सिंह का दावा- भाजपा समर्थकों ने मेरे घर पर हमला किया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:25 IST

आप सूत्रों ने कहा कि सिंह के घर की नेमप्लेट को दो लोगों ने काला कर दिया था। उन्होंने नारेबाजी की थी और जबरन परिसर में घुसने का प्रयास किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने कहा- संजय सिंह पर कोई हमला नहीं हुआ या उनके साथ कोई मार-पीट नहीं हुई।भाजपा ने कहा - संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण को बदनाम करने की कोशिश की।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में भूमि खरीद में हुए कथित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के कारण भाजपा समर्थकों ने उनके मकान पर ‘‘हमला’’ किया है।आप के सूत्रों के अनुसार, कड़ी सुरक्षा वाले नॉर्थ एवेन्यू इलाके में स्थित सिंह के मकान के नेमप्लेट (नाम पट्टिका) पर दो लोगों ने कालिख पोत दी और परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सिंह पर कोई हमला नहीं हुआ या उनके साथ कोई मार-पीट नहीं हुई।

सिंह ने इस संबंध में ट्वीट किया है, ‘‘मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो, प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नहीं करने दूँगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्या हो जाय।’’इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एक ट्वीट में इसे ‘‘स्क्रिप्टेड ड्रामा’’ (सोच-समझ कर किया गया नाटक) बताया। कपूर ने कहा, ‘‘कल उन्होंने राम मंदिर निर्माण को बदनाम करने की कोशिश की, आज दावा कर रहे हैं कि उनके मकान पर हमला हुआ, सबकुछ पहले से तय ड्रामा है।’’

सिंह ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कुछ दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से अयोध्या के बाग बिजैसी गांव में दो करोड़ रुपए कीमत की 1.208 हेक्टेयर जमीन 18.5 करोड़ रुपए में खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन उन लोगों से खरीदी गई थी, जिन्होंने इसे कुछ मिनटों पहले ही दो करोड़ रुपए में खरीदा था। आप के वरिष्ठ नेता ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की भी मांग की थी।

हालांकि, चंपत राय ने इन आरोपों से साफ इंकार किया है। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने बताया कि घटना के सिलसिले में पहले हिरासत में लिए गए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय दंड संहिता की धारा 188/34 और दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम कानून, 2007 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।’’

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘माननीय सांसद (संजय सिंह) के साथ कोई मार-पीट नहीं हुई है।’’सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट ने रविवार की रात ही केन्द्र सरकार को इस संबंध में स्पष्टीकरण भेजकर कहा था कि उसने जमीन की बाजार भाव से ज्यादा कीमत नहीं दी है।

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम