लाइव न्यूज़ :

शिव जयंती के मौके पर रैलियों और भीड़ वाले आयोजनों से बचें: महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 21:36 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि कोविड-19 परिस्थतियों के मद्देनजर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर बड़ी रैलियों और भीड़ एकत्र होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।

17वीं शताब्दी के शासक शिवाजी की जयंती राज्य में काफी धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि, महामारी के हालात को देखते हुए सरकार चाहती है कि इस बार शिव जयंती सादगी से मनाई जाए।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी जिले में हुआ था। ऐसे में इस किले एवं अन्य किलों पर हर साल 18 फरवरी की मध्यरात्रि को भारी संख्या में लोग एकत्र होते हैं।

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ‘‘ कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर यह अपेक्षा की जाती है कि शिवजंयती के मौके पर भीड़ एकत्र नहीं करें। रैलियां नहीं निकाली जाएं और भीड़ एकत्र करने के बजाए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण केबल नेटवर्क या ऑनलाइन मंचों के जरिए किया जाना चाहिए।’’

इस बीच, विपक्षी दल भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार पर शिव जयंती के मौके पर प्रतिबंध लगाए जाने का आरोप लगाया।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि महाराष्ट्र में गठबंधन वाली एमवीए सरकार के असली रंग अब दिखने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार एल्गार परिषद मामले में भड़काऊ बयान देने के आरोपी शरजील उस्मानी को गिरफ्तार करने में हिचक रही है।

उपाध्ये ने कहा कि शराब की दुकानों को खोले जाने की अनुमति देने जैसे मामलों में राज्य सरकार इतना नहीं सोचती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम