लाइव न्यूज़ :

पांच अगस्त : आज ही के दिन लगा था पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिगनल

By भाषा | Updated: August 4, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त :भाषा: सड़क पर चलते हुए आपने जगह जगह ट्रैफिक सिगनल लगे देखे होंगे। यह जानना दिलचस्प होगा कि इसकी शुरूआत कब हुई। दरअसल पहली इलैक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट 1914 में पांच अगस्त के ही दिन अमेरिका में लगाई गई थी और उस समय इसमें हरी और लाल रंग की लाइट ही हुआ करती थी, जिसमें एक रूकने के लिए और दूसरी चलने के लिए थी। बाद में इसमें सावधानी सूचक तीसरी पीली लाइट भी लगाई गई।

इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो 1991 में वह पांच अगस्त का ही दिन था जब जस्टिस लीला सेठ को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया। दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश होने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में पांच अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1775 : पश्चिम बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता :अब कोलकाता: में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।

1874 : जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की

1888 - कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज की पत्नी ने इस कार से पहली बार 104 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की।

1912 : जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।

1914 : अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।

1914 : क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।

1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।

1921 : अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1923 : हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी बने।

1945 : अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।

1949 : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।

1960 : अफ़्रीक़ी देश बुनकिनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1963 : रुस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।

1991 : न्यायमूर्ति लीला सेठ हिमाचल प्रदेश हाईकोट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं।

2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर