लाइव न्यूज़ :

बेटी के साथ बलात्कार का प्रयास

By भाषा | Updated: November 23, 2020 14:02 IST

Open in App

नोएडा, 23 नवंबर नोएडा के सेक्टर—49 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर—49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोरखा गांव में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि रविवार को वह अपने दो बहनों के साथ घर पर थी, तभी उसके पिता ने दोनों बहनों को पैसे देकर सामान खरीदने के लिये बाजार भेज दिया।

​ सिंह ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उसकी मां काम करने गई थी। उन्होंने बताया कि युवती को अकेला पाकर उसके पिता सुदेश ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास किया, तथा उसके कपड़े उतार दिए।

उन्होंने बताया कि इसी बीच उसकी दोनों बहने लौट आयी । थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?