लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी का मामला दर्ज कराने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:15 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 15 अगस्त जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में छेड़खानी का मामला दर्ज कराने से नाराज आरोपी के मां-बाप ने रविवार को पीड़ित महिला को कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश की।

पीड़ित महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह 30 वर्षीय एक महिला अपने घर में झुलसी हुई मिली। हालत गंभीर होने पर उसे झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने शनिवार को अपने पड़ोसी युवक विपिन यादव के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी युवक को शनिवार की शाम ही हिरासत में ले लिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि झुलसी महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि छेड़खानी का मामला दर्ज कराने से नाराज आरोपी युवक के मां-बाप ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक की मां को हिरासत में ले लिया गया है।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम