लाइव न्यूज़ :

वकील प्रशांत भूषण का आरोप- पिछले पांच-छह साल में बढ़े दलितों पर अत्याचार, भाजपा शासित राज्यों में निर्ममता से हो रही पिटाई

By भाषा | Updated: September 17, 2019 04:54 IST

प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि जहां पर भाजपा का शासन है उन राज्यों में निर्ममता पूर्वक उनकी पिटाई की गयी।’ उन्होंने कहा कि पहले दलित पार्टी बसपा अत्याचार के खिलाफ लड़ती थी। सरकार ने उनके नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज उन्हें किसी तरह चुप कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत भूषण ने कहा- केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने भीम आर्मी को कुचलने के लिए साजिश रची।भूषण ने आरोप लगाया कि आजाद को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

कार्यकर्ता-वकील प्रशांत भूषण ने सोमवार को आरोप लगाया कि पिछले पांच-छह साल में दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं और मुद्दे के खिलाफ लड़ने वाले पक्षों को केंद्र ‘‘चुप’’ कर रहा है। भीम आर्मी द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘वे (दलित) अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। अगर आप किसी के खिलाफ इतना अत्याचार करेंगे तो उधर से भी जवाब मिलेगा और यह देश के लिए खतरनाक होगा। ’’उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पिछले पांच साल में दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं और खासकर जहां पर भाजपा का शासन है उन राज्यों में निर्ममता पूर्वक उनकी पिटाई की गयी।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे मामले अन्य राज्यों से भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दलित पार्टी बसपा अत्याचार के खिलाफ लड़ती थी। सरकार ने उनके नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज उन्हें किसी तरह चुप कर दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद चंद्रशेखर आजाद ने भीम आर्मी बनायी और तुरंत ही दलितों की आवाज बनने लगे। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने भीम आर्मी को कुचलने के लिए साजिश रची । भूषण ने आरोप लगाया कि आजाद को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था और उन्हें रैलियों में जाने की अनुमति नहीं दी गयी।भीम आर्मी के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के खिलाफ विरोध करने के लिए आजाद के परिवार के सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभीम आर्मीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर