लाइव न्यूज़ :

वाजपेयी की भतीजी ने श्रद्धांजलि सभा हंसते हुए मंत्रियों से की इस्तीफे की मांग

By स्वाति सिंह | Updated: August 26, 2018 03:45 IST

इस वीडियो में वाजपेयी जी के शोकसभा के दौरान मंच के सामने कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्रकार एक दूसरे से बातचीत करते हुए और हंसते हुये नजर आ रहे हैं। 

Open in App

रायपुर, 26 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने शनिवार को दिवंगत बीजेपी नेता के लिए आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा के एक वीडियो में हंसते नजर आ रहे छत्तीसगढ़ के दो मंत्रियों से शनिवार को इस्तीफा देने की मांग की है।

यह वीडियो 23 अगस्त है इस वीडियो में वाजपेयी जी के शोकसभा के दौरान मंच के सामने कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्रकार एक दूसरे से बातचीत करते हुए और हंसते हुये नजर आ रहे हैं। 

कांग्रेस की सदस्य करूणा ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंत्रियों के व्यवहार से दुख हुआ है।

एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, 'उनका राज्य बनाने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति उनमें कोई सम्मान नहीं है।' छत्तीसगढ़ का गठन उस समय हुआ था जब वाजपेयी प्रधानमंत्री थे।

बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला ने कहा था  कि वाजपेयी के नाम पर बीजेपी की राजनीति से वह व्यथित हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा है कि वाजपेयी की मृत्यु के बाद बीजेपी जिस तरह से उनके नाम को राजनीति के लिए भुनाने में जुटी है, उससे वह क्षुब्ध और व्यथित हैं।

शुक्ला ने कहा था कि चार राज्यों में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही भाजपा को वाजपेयी के नाम को भुनाने का ध्यान आया है उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से वाजपेयी को भाजपा ने परिदृश्य से पूरी तरह से गायब कर दिया था। इन दस वर्षों में जिन राज्यों में चुनाव हुए वहां भी वाजपेयी का नाम लेना तो दूर किसी पोस्टर या बैनर में उनकी तस्वीर तक नहीं लगाई गई। चूंकि अब चार राज्यों में भाजपा की नैया डूबती हुई दिख रही है तो एकाएक बीजेपी को वाजपेयी डूबते को तिनके के सहारे की तरह दिख रहे हैं।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए