लाइव न्यूज़ :

पोस्टमार्टम के बाद अतीक-अशरफ को कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा; प्रयागराज में इंटरनेट बंद, सुरक्षा कड़ी की गई

By अनिल शर्मा | Updated: April 16, 2023 14:57 IST

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावर मीडियाकर्मी के रूप में आए और अहमद भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। तीनों हमलावरों की पहचान- लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देअहमद भाइयों के लिए वहां कब्रें खोदी जा रही हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शवों को आस-पास ही दफनाया जाएगा। अहमद भाइयों की हत्या के बाद प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्रयागराजः तीन हमलावरों द्वारा शनिवार रात मारे गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का कफन-दफन प्रयागराज के कसारी मसारी क्रबिस्तान में किया जाएगा। अहमद भाइयों के लिए वहां आस-पास ही कब्रें खोदी जा रही हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शवों को दफनाया जाएगा। गौरतलब है कि अतीक के माता-पिता की कब्र भी इसी कब्रिस्तान में है। वहीं बीते दिनों पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतीक के बेटे असद को भी इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया।

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावर मीडियाकर्मी के रूप में आए और अहमद भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। तीनों हमलावरों की पहचान- लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। तीन शूटरों ने पुलिस से पूछताछ के दौरान कहा, उन्होंने लोकप्रिय होने के लिए अतीक और उसके भाई की हत्या की। गौरतलब है कि अतीक की हत्या किए जाने से दो सप्ताह पहले उच्चतम न्यायालय ने उमेश पाल हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध करने वाली उसकी याचिका खारिज कर दी थी।

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गई है। वहीं प्रयागराज के चकिया, राजरूपपुर, रोशनबाग और करेली समेत अन्य इलाकों में रविवार को इंटरनेट बंद कर दिया गया है।  शाहगंज और चकिया इलाके में भी बाजार भी बंद हैं। 

शांति सुनिश्चित करने के लिए यूपी पुलिस प्रयागराज के पुराने पुराने इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?