लाइव न्यूज़ :

Atal Pension Yojana: हर माह 5000 रुपये पेंशन की गांरटी, 4.1 करोड़ लोग जुड़े, जानें क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2022 16:39 IST

Atal Pension Yojana: करीब 71 फीसदी नामाकंन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने किए, 19 फीसदी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने, छह प्रतिशत निजी क्षेत्र के बैंकों ने और तीन प्रतिशत भुगतान एवं लघु वित्त बैंकों ने किए।

Open in App
ठळक मुद्दे13 प्रतिशत ने 5,000 रुपये की पेंशन योजना का चयन किया है।करीब 80 फीसदी लोगों ने 1,000 रुपये की पेंशन योजना का चयन किया है।44% महिला ग्राहक हैं जबकि 56% पुरुष ग्राहक हैं।

Atal Pension Yojana:  पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए चलाई जा रही अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत कुल अंशधारकों की संख्या 2021-22 में 4.01 करोड़ हो गई। अटल पेंशन योजना की शुरुआत 2015 में किया गया था

2021-22 के दौरान 99 लाख से अधिक एपीवाई खाते खोले गए। पेंशन कोष नियामक ने कहा कि सभी श्रेणी के बैंकों की सक्रिय भागीदारी के कारण इस योजना में इतनी सफलता मिल सकी। करीब 71 फीसदी नामाकंन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने किए, 19 फीसदी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने, छह प्रतिशत निजी क्षेत्र के बैंकों ने और तीन प्रतिशत भुगतान एवं लघु वित्त बैंकों ने किए।

मार्च, 2022 के अंत तक एपीवाई के तहत हुए कुल नामांकन में से करीब 80 फीसदी लोगों ने 1,000 रुपये की पेंशन योजना और 13 प्रतिशत ने 5,000 रुपये की पेंशन योजना का चयन किया है। कुल एपीवाई ग्राहकों में से 44% महिला ग्राहक हैं जबकि 56% पुरुष ग्राहक हैं। इसके अलावा, कुल APY ग्राहकों में से, 45% की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है।

पीएफआरडीए ने आगे कहा कि सभी श्रेणियों के बैंकों की सक्रिय भागीदारी के कारण इस योजना को यह जबरदस्त सफलता मिली है। भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक श्रेणी में वार्षिक लक्ष्य हासिल किया।

अटल पेंशन योजना (APY) में यदि कोई 18 साल का व्यक्ति मात्र 42 रुपये से लेकर 210 रुपये के महीने का जमा करता है, तो उसे 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है. उम्र के साथ प्रीमियम की यह राशि बढ़ती है। किसी 40 साल के व्यक्ति के लिए 1 से 5 हजार तक के पेंशन के लिए 291 रुपये से लेकर 1454 रुपये तक का जमा करना होगा।

टॅग्स :Pension Fund Regulatory and Development Authorityभारत सरकारGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील