लाइव न्यूज़ :

Atal Pension Yojana: पति-पत्नी दोनों 10000 रुपये महीने तक पेंशन पा सकते हैं!, उम्र 40 साल से अधिक नहीं, 3.68 करोड़ जुड़े, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2022 14:36 IST

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना से देश का 18 साल से 40 साल का कोई भी नागरिक जुड़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूनतम 1,000 से 5,000 रुपये तक मासिक पेंशन का प्रावधान किया गया है। साढ़े छह साल में अटल पेंशन योजना से 3.68 करोड़ अंशधारक जुड़े हैं।चालू वित्त वर्ष में अबतक 65 लाख अंशधारक जुड़े।

Atal Pension Yojana: सरकार के सामाजिक सुरक्षा के प्रमुख कार्यक्रम अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष में अबतक 65 लाख अंशधारक जुड़े हैं। इसके साथ योजना से जुड़े अंशधारकों की संख्या साढे़ छह साल में 3.68 करोड़ पर पहुंच गयी है।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। एपीवाई की शुरुआत नौ मई, 2015 को की गयी। इसका मकसद मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के लोगों को वृद्धावस्था में निश्चित आय उपलब्ध कराना है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘साढ़े छह साल में अटल पेंशन योजना से 3.68 करोड़ अंशधारक जुड़े हैं।

चालू वित्त वर्ष में अबतक 65 लाख अंशधारक जुड़े। योजना शुरू होने के बाद से किसी एक वित्त वर्ष की इसी अवधि में अंशधारकों की यह संख्या सर्वाधिक है। योजना के तहत पुरुष-महिला अनुपात सुधरकर 56:44 पहुंच गया। इस योजना के अंतर्गत प्रबंधन अधीन संपत्तियां 20,000 करोड़ रुपये पहुंच गयी हैं।

पेंशन कोष नियामक एवं विकास विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में हमारा लक्ष्य एक करोड़ अंशधारकों को योजना से जोड़ने का है। साथ ही आने वाले समय में देश में सभी को पेंशन के दायरे में लाने का लक्ष्य है। हम इसे प्राप्त करने के लिए लगातार सक्रिय पहल करेंगे।’’

एपीवाई का संचालन पीएफआरडीए कर रहा है। इस योजना से देश का 18 साल से 40 साल का कोई भी नागरिक जुड़ सकते हैं। इसके तहत 60 साल की उम्र पूरी होने पर न्यूनतम 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक मासिक पेंशन का प्रावधान किया गया है। अंशधारक का निधन होने पर पेंशन उसकी पत्नी (या पति) को मिलेगी। दोनों के निधन पर पूरा पेंशन कोष नामित व्यक्ति को मिल जाएगा। 

टॅग्स :भारत सरकारPension Fund Regulatory and Development Authority
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील