लाइव न्यूज़ :

अटल नवाचार रैंकिंग: आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर नवाचार और उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने वाले शीर्ष 10 केंद्रीय संस्थानों में सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय विज्ञान संस्थान,बेंगलुरु शामिल हैं। यह जानकारी संस्थानों की नवाचार उपलब्धियों से संबंधित अटल रैंकिंग से मिली है जिसकी घोषणा बुधवार को की गयी।

सूची में आईआईटी मद्रास को शीर्ष स्थान मिला है और उसके बाद आईआईटी बंबई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर और आईआईटी रुड़की जैसे संस्थान हैं। भारतीय विज्ञान संस्थान,बेंगलुरु को रैंकिंग में छठा स्थान मिला है। इसके बाद आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी खड़गपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, उत्तर प्रदेश हैं।

अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इन्नोवेशन एचीवमेंट्स (एआरआइआइए) भारत में सभी प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग के लिए शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है जो नवाचार, स्टार्ट-अप और छात्रों और संकायों के बीच उद्यमिता विकास से संबंधित संकेतकों पर आधारित है।

एआरआइआइए, 2021 रैंकिंग की विभिन्न श्रेणियों में घोषणा की गई है जिनमें केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (जैसे आईआईटी, एनआईटी आदि), राज्य विश्वविद्यालय, राज्य के तकनीकी कॉलेज, निजी विश्वविद्यालय, निजी तकनीकी कॉलेज, गैर-तकनीकी सरकारी और निजी विश्वविद्यालय और संस्थान शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष भागीदारी लगभग दोगुनी होकर 1438 संस्थानों तक पहुंच गई है और यह संख्या पहले संस्करण की तुलना में लगभर चार गुनी है।

आईआईटी मद्रास के निदेशक भास्कर राममूर्ति ने कहा कि नवाचार पर अटल रैंकिंग की स्थापना के बाद से लगातार तीसरी बार सबसे नवोन्मेषी संस्थान चुने जाने पर उन्हें काफी खुशी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब