लाइव न्यूज़ :

कई बार ऐसा लगा कि बाबू जी की सेहत में सुधार हो रहा लेकिन वह ठीक नहीं हो सके: कल्याण सिंह के पौत्र

By भाषा | Updated: August 22, 2021 01:21 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से दुखी उनके पौत्र एवं राज्य में मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कई बार ऐसा लगता था कि बाबू जी की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार रात यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए संदीप सिंह ने रुंधी आवाज में कहा, ''हम सब ने बाबू जी (कल्याण सिंह) के बेहतर इलाज का पूरा प्रयास किया और कई बार ऐसी स्थिति भी बनी और लगा कि बाबू जी का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है और उन्हें घर लाने पर भी बात होने लगी।’’ उन्होंने कहा कि ''आज ईश्वर ने हमसे बाबू जी को छीन लिया है। देश भर में जितने भी लोग उनसे जुड़े है, और जिन लोगों ने उनके स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना की थी, उन्हें मैं ह्रदय से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह बाबू जी की आत्मा को शांति दें।’’ प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (89) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि ना देने वाले अपराधियों के मरने पर फातिहा पढ़ने गए', योगी आदित्यानाथ का अखिलेश पर तंज

उत्तर प्रदेशHindu Gaurav Diwas: 'हिंदू गौरव दिवस' पर पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद कर रहे हैं, सीएम योगी ने कहा-अपनी राजगद्दी प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दी थी, देखें वीडियो

अन्य खेलSandeep Singh: 2019 में शुरू किया था राजनीतिक सफर, जानिए कौन हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

भारतवीडियो: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, छेड़खानी के लगाए गए आरोप पर बयान जारी कहा- मेरी छवि खराब करने की कोशिश

क्राइम अलर्टफिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह को फेसबुक पर मिली मूसेवाला की तरह जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी