वीडियो: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, छेड़खानी के लगाए गए आरोप पर बयान जारी कहा- मेरी छवि खराब करने की कोशिश
By आजाद खान | Published: January 1, 2023 12:52 PM2023-01-01T12:52:34+5:302023-01-01T13:16:27+5:30
अपने पर लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है और यह आरोप उनकी छवि को खराब करने के लिए लगाई गई है।

फोटो सोर्स: ANI
चंड़ीगढ़:हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा अपने पर लगाए गए आरोपों को लेकर दिया है। ऐसे में हरियाणा के खेल मंत्री ने बयान जारी कर अपना इस्तीफा दिया है।
यही नहीं उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलब बताया है और कहा है कि यह हमारी छवि खराब करने की कोशिश है। आपको बता दें पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के खिलाफ एक महिला कोच ने शिकायत दर्ज कराई है जिसके तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर क्या बोले लगने पर मंत्री संदीप सिंह
आपको बता दें कि अपने ऊपर यौन उत्पीड़न के लगाए गए आरोपों पर हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने एक बयान दिया है। जारी इस वीडियो बयान में मंत्री ने कहा है कि, "मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया है। खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो। जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं।"
#WATCH | Haryana minister Sandeep Singh says he is handing over the responsibility of the Sports department to the CM, after allegations of sexual harassment levelled against Singh by a female coach. pic.twitter.com/0SyGFefyCL
— ANI (@ANI) January 1, 2023
इस पर बोलते हुए पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हरियाणा की एक महिला कोच की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में दिनांक 31.12.2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच जारी है।”
पुलिस ने खेल मंत्री के खिलाफ दर्ज किया मामला
चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह (36) के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, मंत्री ने आरोप को निराधार बताते हुए खारिज किया है और स्वतंत्र जांच की मांग की है।
आपको बता दें कि राज्य की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने गुरुवार को मंत्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और एक दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था, “मैंने यहां एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) मैडम को शिकायत दी है। मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और चंडीगढ़ पुलिस मेरी शिकायत पर जांच करेगी।”
भाषा इनपुट के साथ