लाइव न्यूज़ :

भदोही में सड़क हादसे में सहायक नगर आयुक्त की मौत, बेटी, पत्नी समेत तीन घायल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:55 IST

Open in App

भदोही (उप्र), दो अप्रैल उत्तर प्रदेश में नेशनल हाइवे-2 पर भदोही जिले के ऊंज थाना इलाके के वहिदा मोड़ ओवर ब्रिज पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में वाराणसी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्‍त की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी और पत्‍नी समेत तीन लोग घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को वहिदा मोड़ ओवर ब्रिज पर कार रोक कर सेल्फी ले रहे वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त सहित परिवार को पीछे से आई तेज़ रफ़्तार कार ने भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में सहायक नगर आयुक्त आषीश ओझा (38) की मौत हो गई जबकि जबकि उनकी तीन साल की बेटी, पत्नी और ओझा की पत्नी के भाई घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि आशीष ओझा, उनकी पत्नी अनामिका (32) और तीन साल की बेटी शाल्वी तथा दूरदर्शन में सहायक निर्देशक और आशीष ओझा के साले अभिषेक तिवारी (30) आज शाम वाराणसी से प्रयागराज स्थित झूंसी अपने घर कार से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ऊंज थाने के वहिदा मोड़ ओवरब्रिज पर कार रोक कर आशीष मोबाइल से परिवार की सेल्फी लेने लगे तभी एक टूरिस्ट कार ने भीषण टक्कर मार दी जिससे आशीष हवा में उछलकर दूर जा गिरे, साथ ही सभी तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सभी को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्‍सकों ने आशीष ओझा को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया घटना के बाद टूरिस्ट कार का ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग