लाइव न्यूज़ :

बेटी का शव कंधे पर रखकर ले जाने वाले व्यक्ति को 50,000 रुपए की सहायता मुहैया कराई गई

By भाषा | Updated: May 21, 2021 09:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के जालंधन जिला प्रशासन ने व्यक्ति को 50,000 रुपए की आर्थिक मदद कीवीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की गईउसकी बेटी की नौ मई को अमृतसर में मौत हो गई थी

जालंधर: पंजाब के जालंधन जिला प्रशासन ने उस व्यक्ति को 50,000 रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई, जो वायरल हुए एक वीडियो में अपनी 11 वर्षीय बेटी का शव अपने कंधों पर रखकर ले जाते दिख रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की गई है और वह दिहाड़ी मजदूर है, अपने परिवार के साथ राम नगर इलाके में रहता है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी बेटी की नौ मई को अमृतसर में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह मौत कोविड-19 से नहीं हुई थी।

जालंधर के उपायुक्त घनश्याम थोरी ने कहा कि परिवार की वित्तीय स्थिति स्थिर नहीं थी और उसे तत्काल मदद की आवश्यकता थी।

एक व्यक्ति ने 10 मई को एक वीडियो बनाया था, जिसमें कुमार अपनी बेटी सोनू का शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाते दिख रहा है।

ओडिशा के रहने वाले दिलीप ने कहा कि उसके पड़ोसी मदद के लिए आगे नहीं आए, क्योंकि उन्हें लगा कि उसकी बेटी की कोविड-19 के कारण मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :पंजाबकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब