लाइव न्यूज़ :

Assembly Polls 2024 UPDATES: निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी, हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू एवं कश्मीर और झारखंड में मतदाता सूची पर काम शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2024 17:30 IST

Assembly Polls 2024 UPDATES: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्रता की तिथि एक जुलाई, 2024 तय की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Polls 2024 UPDATES: जुलाई, 2024 की पात्रता तिथि के तहत अद्यतन करने का भी निर्देश दिया है।Assembly Polls 2024 UPDATES: 3 नवंबर, 26 नवंबर और 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है।Assembly Polls 2024 UPDATES: जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा चुनाव भी कराए जाने हैं।

Assembly Polls 2024 UPDATES: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि उसने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में मतदाता सूची को अद्यतन करने की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने इन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्रता की तिथि एक जुलाई, 2024 तय की गई है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अद्यतन करने के वास्ते एक जनवरी को अर्हक तिथि रखा गया था। तीनों राज्यों में मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 3 नवंबर, 26 नवंबर और 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है और इन विधानसभाओं के चुनाव उनके कार्यकाल पूरा होने से पहले कराए जाने हैं।

आयोग ने कहा कि इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद नए सदन के गठन के लिए जम्मू एवं कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा, ‘‘हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में जम्मू एवं कश्मीर के लोगों की भारी भागीदारी को देखते हुए, आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूचियों को एक जुलाई, 2024 की अर्हक तिथि के तहत अद्यतन करने का भी निर्देश दिया है।’’

आयोग ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का अंतिम विशेष सारांश संशोधन 1 जनवरी, 2024 को अर्हक तिथि के रूप में संचालित किया गया। निर्वाचन कानून (संशोधन) अधिनियम, 2021 द्वारा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 14 में संशोधन के पश्चात अब वर्ष में चार अर्हक तिथियों का प्रावधान उपलब्ध है।

तदनुसार, आयोग ने सभी पात्र एवं अपंजीकृत नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नामांकन कराने तथा आगामी चुनावों में मतदान करने का पर्याप्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एक जुलाई 2024 तक मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराने का निर्णय लिया है।

बयान में कहा गया कि आयोग का अटूट विश्वास है कि शुद्ध, समावेशी एवं अद्यतन मतदाता सूचियां स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनावों की नींव हैं। आयोग ने कहा, ‘‘मतदाता सूची की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए आयोग मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व गहन पुनरीक्षण कार्यकलापों के संचालन पर विशेष जोर दे रहा है।’’

टॅग्स :चुनाव आयोगझारखंडमहाराष्ट्रजम्मू कश्मीरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?