लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव: टि्वटर ने गलत सूचना से निपटने के लिए कई कदमों की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले टि्वटर ने चुनाव संबंधी गलत सूचनाओं से निपटने के लिए सोमवार को कई कदमों की घोषणा की।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने बहुभाषी पहलों की घोषणा करते हुए ‘‘सार्थक राजनीतिक चर्चा, चुनाव के दौरान जन भागीदारी’’ के प्रति अपनी कटिबद्धता व्यक्त की।

इसने एक बयान में कहा, ‘‘असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2021 के मद्देनजर टि्वटर ने कई पहलों की घोषणा की है जो उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों, नागरिकों, मीडिया और समाज के बीच सुविज्ञ और स्वस्थ चर्चा को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित हैं।’’

इन कदमों में चुनावों के बारे में विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोगों से संबंधित जानकारी सर्च करने, भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक ‘कस्टम इमोजी’, चुनाव संबंधी गलत सूचना से निपटने के लिए ‘प्री-बंक’ और ‘डी-बंक’ श्रृंखला और आगामी चुनावों में भारतीय युवाओं के बीच जन-भागीदारी पर केंद्रित ‘डेमोक्रेसी अड्डा’ शीर्षक जैसी पहल शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि इन पहलों को छह भाषाओं- हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, बंगाली असमी और मलयालम में क्रियान्वित किया जाएगा।

इसके अलावा, भारतीय राजनीति में महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टि्वटर पर ‘हर पॉलिटिकल जर्नी’ सेवा होगी। इस वीडियो श्रृंखला में महिला नेता अग्रणी महिला पत्रकारों के साथ अपनी निजी कहानियां साझा करेंगी।

टि्वटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी से जुड़ीं प्रबंधक पायल कामत ने कहा कि चुनावों के दौरान जन चर्चा महत्वपूर्ण है और ट्विटर ऐसी जगह है जहां इसे महत्व मिलता है।

कामत ने सहयोग के लिए भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोगों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा उम्मीद व्यक्त की कि टि्वटर के प्रयास ‘‘स्वस्थ एवं जीवंत जनसंवाद में योगदान देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी