लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections Result 2023: त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड समेत 4 राज्यों में हुए उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, वोटों की गिनती शुरू, पूर्वोत्तर में भाजपा आश्वस्त...

By अनिल शर्मा | Updated: March 2, 2023 08:05 IST

तीन पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा, तमिलनाडु में इरोड (पूर्व) सीट, पश्चिम बंगाल में सागरदिघी, झारखंड में रामगढ़ सीट के उपचुनाव के भी नतीजे घोषित किए जाएंगे, जहां 27 फरवरी को मतदान हुआ था। वहीं महाराष्ट्र में कस्बा पेठ और चिंचवाड़ में 26 फरवरी को मतदान हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में मतगणना के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं वोटों की गिनती के लिए 27 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।नगालैंड में मतगणना के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। त्रिपुरा में 87.76 फीसदी, नगालैंड में 85.90 फीसदी और मेघालय में 85.27 फीसदी मतदान हुआ था।

Assembly Elections 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनावों के आज नतीजे आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। भाजपा तीनों पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी संभावनाओं को लेकर आशान्वित है। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे और त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। 

तीन पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा, तमिलनाडु में इरोड (पूर्व) सीट, पश्चिम बंगाल में सागरदिघी, झारखंड में रामगढ़ सीट के उपचुनाव के भी नतीजे घोषित किए जाएंगे, जहां 27 फरवरी को मतदान हुआ था। वहीं महाराष्ट्र में कस्बा पेठ और चिंचवाड़ में 26 फरवरी को मतदान हुआ था। 

 मेघालय में मतगणना के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं वोटों की गिनती के लिए 27 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। नगालैंड में मतगणना के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए यहां 15 हजार से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। त्रिपुरा में भी मतगणना को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। राजधानी अगरतला में धारा 144 लागू है।

एग्जिट पोल ने नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन की स्पष्ट जीत, त्रिपुरा में भाजपा को स्पष्ट बढ़त और मेघालय में त्रिशंकु जनादेश की भविष्यवाणी की है। त्रिपुरा में 87.76 फीसदी, नगालैंड में 85.90 फीसदी और मेघालय में 85.27 फीसदी मतदान हुआ था। मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता कोनराड संगमा ने मंगलवार रात असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन में भागीदार थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव अलग से लड़े थे।

मेघालय में बीजेपी, कांग्रेस, एनपीपी, टीएमसी और अन्य के बीच लड़ाई देखने को मिल सकती हैं। सभी पार्टियों को अपने पक्ष में नतीजे आने की उम्मीद है। वहीं भाजपा नेता रितुराज सिन्हा ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन का भरोसा जताया। सिन्हा ने मंगलवार को कहा, "पूर्वोत्तर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए अच्छे काम को देखा। इन राज्यों में हमारी सरकार चुनी जाएगी। हमारा वोट शेयर बढ़ेगा।" 

भाजपा ने 2018 के चुनाव में त्रिपुरा में एक रिकॉर्ड बनाया था, वामपंथी दलों को उनके गढ़ से बाहर कर दिया था और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की उम्मीद की है। बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए इस चुनाव में लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस ने हाथ मिलाया है।

गौरतलब है कि मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 के लिए मतदान हुआ। राज्य के पूर्व गृह मंत्री और इस सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान स्थगित कर दिया गया था। सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) कर रही है जिसमें भाजपा भी शामिल है। लेकिन दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023मेघालय विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

भारतAssembly elections 2023: तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद सीएम के नामों की घोषणा में बीजेपी ने अपनी चौंकाने वाली परिपाटी को अंजाम दिया, भाजपा ने चौंकाया तो महाराष्ट्र में भी था!

भारतAssembly elections 2023: आदिवासी, ओबीसी और ब्राह्मण पर दांव, जानिए इसके मायने, आखिर पीएम मोदी क्या सोचते हैं!

भारतब्लॉग: नेतृत्व में सर्जनात्मक दृष्टि होने के फायदे

भारतBJP 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पर्यवेक्षकों के नाम का बीजेपी ने किया ऐलान, देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई