लाइव न्यूज़ :

माकपा ने विभूतिपुर विधायक अजय कुमार और मांझी विधायक सत्येंद्र यादव को नामांकन की दी अनुमति, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2025 17:55 IST

Assembly elections: पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाकपा-माले ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 2 सीटें जीत ली थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबाकी 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा एक-दो दिनों में की जाएगी।महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर असहमति चरम पर है।भाकपा-माले ने आरजेडी द्वारा प्रस्तावित 19 सीटों के ऑफर को ठुकरा दिया है।

पटनाः विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज़ हो गई है। सीट शेयरिंग की बातचीत जिस धीमी रफ्तार से चल रही है, उससे सहयोगी दलों बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अब अपने स्तर पर रणनीतिक फैसला लेते हुए दो मौजूदा विधायकों को नामांकन की मंजूरी दे दी है। पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज चंद्रवंशी ने जानकारी दी कि माकपा ने विभूतिपुर से वर्तमान विधायक अजय कुमार और मांझी से विधायक सत्येंद्र यादव को इंडिया गठबंधन समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया है। वहीं, बाकी 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा एक-दो दिनों में की जाएगी।

माकपा की यह पहल ऐसे वक्त में सामने आई है जब महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर असहमति चरम पर है। उधर, महागठबंधन की एक और सहयोगी पार्टी भाकपा-माले ने आरजेडी द्वारा प्रस्तावित 19 सीटों के ऑफर को ठुकरा दिया है। पार्टी ने अपनी नई सूची भेजते हुए 30 सीटों की मांग की है और साफ कहा है कि यह मांग बिना किसी समझौते के मानी जानी चाहिए।

बता दें कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाकपा-माले ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 2 सीटें जीत ली थीं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025सीपीआईएमतेजस्वी यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह