लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सर्वे फिक्सिंग का शिकार हो रहे हैं प्रादेशिक चुनाव?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 11, 2018 08:40 IST

राजस्थान के लिए किसी सर्वे में सीएम के लिए सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार सचिन पायलट हैं, किसी में अशोक गहलोत, तो किसी में वसुंधरा राजे!

Open in App

इन दिनों इतने चुनावी सर्वे आ गए हैं कि मतदाता समझ नहीं पा रहे हैं कि किस पर भरोसा करें? राजस्थान के लिए किसी सर्वे में सीएम के लिए सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार सचिन पायलट हैं, किसी में अशोक गहलोत, तो किसी में वसुंधरा राजे! ऐसा लगता है कि प्रादेशिक चुनाव भी सर्वे फिक्सिंग का शिकार हो रहे हैं? मतलब, अब सर्वे भी अप्रत्यक्ष चुनाव प्रचार का तरीका बनते जा रहे हैं, जिनके माध्यम से अपनी बात पर सर्वे की मुहर लगाई जा रही है!

जनता की सबसे बड़ी उलझन यह है कि सर्वे तो इतने सारे आ रहे हैं, परंतु सर्वे करने वाले कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. यही नहीं, कुछ हजार लोगों की राय को लाखों के मन की बात करार दिया जा रहा है! बहरहाल, ज्यादातर सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को बेहतर स्थिति में बताया जा रहा है, लेकिन सीएम को लेकर एकराय नहीं है.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर, मध्यप्रदेश-मिजोरम में 28 नवंबर और राजस्थान-तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है. चुनाव आयोग ने लगाई एग्जिट पोल पर रोक चुनाव आयोग ने राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने जाने रहे प्रादेशिक चुनावों के एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है.

यह प्रतिबंध 12 नवंबर से 7 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक आदि मीडिया पर एग्जिट पोल संबंधी कोई भी समाचार प्रकाशित-प्रसारित नहीं किया जा सकेगा. चुनाव आयोग ने यह प्रतिबंध रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट 1951 के तहत लगाया है, जिसके अनुसार, मतदान शुरू होने से लेकर मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल नहीं प्रदर्शित किया जा सकता है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो