लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: नगालैंड में 7 और त्रिपुरा में 8 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, जानें कौन हो सकता है मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2023 21:32 IST

Assembly Elections 2023: नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 40:20 सीट बंटवारा फॉर्मूले के साथ लड़ा था और लगातार दूसरी बार वापसी की।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीपीपी और भाजपा ने चुनाव क्रमश: 25 और 12 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को हुआ था। एनडीपीपी और भाजपा ने इसी फॉर्मूले पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और क्रमश: 18 और 12 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Assembly Elections 2023: नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा सरकार सात मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। यह जानकारी यहां आधिकारिक सूत्रों ने दी। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 40:20 सीट बंटवारा फॉर्मूले के साथ लड़ा था और लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की।

एनडीपीपी और भाजपा ने चुनाव क्रमश: 25 और 12 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। राज्य में विधानसभा चुनाव 27 फरवरी को हुआ था। हालांकि अभी तक गठबंधन में से किसी ने भी नयी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है, लेकिन भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि एनडीपीपी अध्यक्ष नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वर्ष 2018 के चुनाव में एनडीपीपी और भाजपा ने इसी फॉर्मूले पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और क्रमश: 18 और 12 सीटों पर जीत हासिल की थी।

त्रिपुरा में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इसके सहयोगी दल इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के गठबंधन की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि इसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जीती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। एसपीजी की एक टीम भी आज आ रही है।

प्रधानमंत्री आठ मार्च को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं।” मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नयी सरकार आठ मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समोराह में शामिल होने की उम्मीद है। सरकार का शपथ ग्रहण समारोह यहां विवेकानंद मैदान में होगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023Tripura Assemblyत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"