लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: ‘पनौती’, ‘जेबकतरे’ पर एक्शन, आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया, 25 नवंबर तक जवाब देने को कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2023 16:54 IST

Assembly Elections 2023: राहुल गांधी की 'पीएम का मतलब पनौती मोदी' वाली टिप्पणी पर मध्य प्रदेश में वाकयुद्ध छिड़ गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए उन्हें "मंदबुद्धि" करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का बचाव किया। 130 करोड़ जनता का अपमान किया है।यह शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

Assembly Elections 2023: निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए की गईं ‘पनौती’, ‘जेबकतरे’ और कर्ज माफी संबंधी टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 25 नवंबर तक जवाब देने को कहा है। राजस्थान चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। 200 सीट पर 25 नवंबर को चुनाव है और 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये कहा कि 'पीएम का मतलब पनौती मोदी' है। क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दुर्भाग्य से जुड़े इस शब्द का इस्तेमाल किया था। मैच में हार के बाद से सोशल मीडिया पर 'पनौती' शब्द ट्रेंड कर रहा है।

मैच के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद स्थित स्टेडियम में मौजूद थे। इस स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखा गया है। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी लोगों का ध्यान भटकाते हैं जबकि उद्योगपति अडाणी उनकी जेब काटते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी "टीवी पर आते हैं और 'हिंदू-मुस्लिम' कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं।

वो अलग बात है कि हरवा दिया... पनौती।" कांग्रेस नेता ने कहा, "पीएम मतलब पनौती मोदी।" राहुल की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कुछ दिन पहले परोक्ष रूप से उन्हें (राहुल) 'मूर्खों का सरदार' कहकर संबोधित किए जाने के बाद आई है। 'मेड इन चाइना फोन' वाले बयान को लेकर मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा था, 'अरे 'मूर्खों के सरदार', कौन सी दुनिया में रहते हो।’

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीचुनाव आयोगNarendra Bhushan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण