लाइव न्यूज़ :

तीन बजे तक यूपी में 48.81 और पंजाब में 49.81% मतदान, वोट डालने के लिए भारी भीड़, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2022 16:11 IST

Assembly elections 2022: कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे हडसन स्कूल में मतदान केंद्र के अंदर अपना मोबाइल फोन लेकर गईं और मताधिकार का प्रयोग करते हुए एक सेल्फी ली, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देएटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि 10 लोग पकड़े गए हैं।भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सपा के एजेंट की पिटाई का आरोप लगाया है।भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के पूर्व पदाधिकारी नवाब सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Assembly elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए रविवार अपराह्न 3 बजे तक 48.81 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पंजाब में 49.81% मतदान हुआ है। पंजाब के 117 सीट पर आज ही वोट डाले जा रहे हैं। 

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में अपराह्न अपराह्न 3 बजे तक 48.81 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में प्रदेश में 16 जिलों के कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में 627 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 97 महिला प्रत्याशी हैं।

निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने कहा कि भगवान की कृपा से सभी उसे प्यार करते हैं। हमारे लिए वह पहले ही सीएम बन चुके हैं। लोग उन्हें प्यार करते हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लिए आप के सीएम उम्मीदवार एक माँ ने ये कहा है तो और क्या चाहिए... युवा, छात्र सभी बदलाव चाहते हैं।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अखिलेश की पत्‍नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव ने इटावा जिले के अपने पैतृक गांव सैफई में मतदान किया। मुलायम सिंह यादव व्‍हील चेयर पर मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। एटा जिले से मिली खबर के अनुसार जिले की अलीगंज मारहरा विधानसभा क्षेत्र में 10 लोग फर्जी मतदान करते हुए गिरफ्तार किये गये हैं।

तीसरे चरण में दो करोड़ 16 लाख मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता, 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता और एक हजार से अधिक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। आयोग के अनुसार, तीसरे चरण के चुनाव में कुल 25,794 मतदेय स्थल तथा 15,557 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं और कोविड-19 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने हर मतदेय स्थल पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,250 तक रखने के निर्देश दिये गये हैं।

तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने हैं। अखिलेश मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 2017 में भाजपा की लहर में भी सपा के सोबरन सिंह यादव ने इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी थी। अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव अपनी पारंपरिक जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyकांग्रेससमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"