लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: चुनाव आयोग ने वाराणसी, मेरठ में मतगणना के लिए विशेष अधिकारियों को भेजा, सपा ने ईवीएम में गड़बड़ी का लगाया था आरोप

By विशाल कुमार | Updated: March 10, 2022 07:00 IST

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को मेरठ में मतगणना पर निगरानी के लिए विशेष अधिकारी के रूप में भेजा गया है और बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को वाराणसी भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा ने वाराणसी में राजनीतिक दलों की जानकारी के बिना ईवीएम भेजने का आरोप लगाया था।मेरठ में मतदान के दौरान प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप लगे थे।आयोग ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर व्यापक और पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं की विपक्षी दलों की शिकायतों के बीच मेरठ और वाराणसी में मतगणना पर निगरानी के लिए बुधवार को विशेष अधिकारियों को भेजा।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को मेरठ में मतगणना पर निगरानी के लिए विशेष अधिकारी के रूप में भेजा गया है और बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को वाराणसी भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। पांच राज्यों के अलावा असम की माजुली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना बृहस्पतिवार को होगी।

आयोग ने बताया कि मतगणना सुचारू तरीके से हो, इसके लिए 671 मतगणना पर्यवेक्षक, 130 पुलिस पर्यवेक्षक और 10 विशेष पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। उसने कहा, ‘‘आयोग ने दो विशेष अधिकारियों को भी भेजा है। मतगणना के इंतजाम की निगरानी के लिए दिल्ली के सीईओ (रणबीर सिंह) को मेरठ और बिहार के सीईओ (एच आर श्रीनिवास) को वाराणसी भेजा गया है।’’

निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि पहले भी विभिन्न राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षक के रूप में भेजा जाता रहा है।

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि वाराणसी में मंगलवार को राजनीतिक दलों की जानकारी के बिना ईवीएम भेजी गयीं। इससे पहले, मेरठ में मतदान के दौरान प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप लगे थे।

आयोग के अधिकारियों ने इन आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया है कि हाल में संपन्न मतदान में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) बाहर निकाली गयीं। आयोग ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों पर व्यापक और पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावचुनाव आयोगमेरठवाराणसीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी