लाइव न्यूज़ :

Assembly Election Results 2022: यूपी, उत्तराखंड समेत 4 राज्यों में बीजेपी आगे, क्या रुझाने बदल जाएंगी रिजल्ट में

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 19:11 IST

Assembly Election Results 2022: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में वोटों की गिनती जारी है। पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में बीजेपी आगे है।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में वोटों की गिनती जारी है।पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में बीजेपी आगे चल रही है। ये शुरूआती रुझान है, अभी भी असल नतीजे बाकी है।

Assembly Election Results 2022: विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी के आगे होने की खबरे सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रुझानों में यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। इसके साथ गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी आगे है। वहीं पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के रुझानों में चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती  हुई दिख रही है। अगर हम बात करेंगे शुरूआती रुझानों की तो इस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कमल खिलता हुआ दिख रहा है। जबकि, पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए दिख रही है। 

403 सीटों के चुनाव हुई थी

राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद राज्य की 403 सीटों के चुनाव की मतगणना गुरूवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना राज्य के सभी 75 जिलों में सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई थी। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में पड़े मतों की गणना की गई थी। 

सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए थे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए थें। इनमें आगरा में पांच, अमेठी, अंबेडकर नगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में दो-दो तथा बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया था। शुक्ला ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतगणना प्रेक्षक तैनात किया गया था।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावगोवा विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए