लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की करारी हार के बाद G-23 ग्रुप सक्रिय, पार्टी में कोहराम की आहट; हो सकता है बड़ा धमाका

By शीलेष शर्मा | Updated: March 11, 2022 20:08 IST

कांग्रस के लिए पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे बेहद खराब रहे हैं। पंजाब में पार्टी न केवल सत्ता बचाने में नाकाम रही बल्कि 20 से भी कम सीटें अपने नाम कर सकी। ऐसे में एक बार फिर राहुल गांधी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस का G-23 ग्रुप इसे लेकर सक्रिय हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के G-23 ग्रुप के नेता रविवार को दिल्ली में बैठक कर सकते हैं, सूत्रों के हवाले से खबर।दिल्ली में शुक्रवार शाम भी मनीष तिवारी और कपिल सिब्बल जैसे नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर पहुंचे।सूत्रों के अनुसार सबसे पहले पार्टी को राहुल गांधी और उनके सलाहकारों से मुक्त कराने की होगी कोशिश।

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शर्मनाक पराजय के बाद अब पार्टी के अंदर बड़े विस्फोट की तैयारी चल रही है। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार कांग्रेस में बदलाव संबंधी रणनीति बनाने के लिये G-23 ग्रुप के नेता रविवार को दिल्ली में बैठक करने जा रहे हैं। 

इस ग्रुप के एक सदस्य ने बताया कि उनकी पहली कोशिश होगी कि पार्टी को राहुल गांधी और उनके सलाहकारों से मुक्त कराया जाए क्योंकि वे जब तक फैसले लेते रहेंगे तब तक पार्टी हर चुनाव हारती रहेगी। 

इस नेता ने साफ किया कि अब यह केवल 23 नेताओं का समूह नहीं रह गया है, देश के हर राज्य से वह कांग्रेसी जुड़ रहे हैं जो राहुल की कार्यशैली से नाराज है। अपनी पुरानी मांगों को दोहराते हुए एक अन्य नेता ने मांग की कि कार्यसमिति का तत्काल पुनर्गठन हो और बूथ स्तर से केंद्रीय स्तर तक पदों को चुनाव के ज़रिये भरा जाये। 

जी-23 गुट बड़ी तैयारी में जुटी

प्राप्त संकेतों के अनुसार नाराज नेताओं की कोशिश है कि सोनिया गांधी द्वारा बुलाई जाने वाली कार्यसमिति की बैठक से पहले रणनीति तैयार कर ली जाये। संभवतय यह बैठक कपिल सिब्बल के आवास पर आयोजित करने की तैयारी है। पार्टी की मौजूदा कार्यशैली के खिलाफ जो नेता मुखर बने हुए हैं उनमें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर, राज बब्बर, कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे नाम प्रमुख हैं। 

हैरानी की बात यह भी है कि असंतुष्ट नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर बिल्कुल आक्रामक नहीं थे। उनके निशाने पर राहुल गांधी, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, के राजू जैसे नाम हैं।  

इस बीच शुक्रवार शाम मनीष तिवारी और कपिल सिब्बल दिल्ली में गुलाम नबी आजाद के आवास पर पहुंच, इसकी भी तस्वीरें सामने आई। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी केवल 18 सीट हासिल कर सकी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीगुलाम नबी आजादकपिल सिब्बलManish Tewariप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर