लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनाव, 44 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की : एडीआर

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर चुनावी सुधार के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स’ के मुताबिक इस साल विधानसभा उपचुनाव लड़ने जा रहे 235 उम्मीदवारों में कम से कम 44 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है।

नेशनल इलेक्शन वाच और एडीआर ने 30 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए 235 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया।

एडीआर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 44 उम्मीदवारों (19 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इनमें से 36 (15 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले होने की घोषणा की है।’’

इसमें कहा गया है कि 77 उम्मीदवार या 33 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं और उनकी संपत्ति का औसत मूल्य 2.99 करोड़ रुपये है।

चुनाव निगरानी संस्था ने कहा, ‘‘235 उम्मीदवारों में 18 महिलाएं हैं।’’

वहीं, मध्य प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का एडीआर ने विश्लेषण किया है।

एडीआर ने रिपोर्ट में कहा कि चार उम्मीदवारों (15 प्रतिशत)ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है जिनमें से एक ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड और तेलंगाना में विधानसभा उपचुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

भारत अधिक खबरें

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos