लाइव न्यूज़ :

असम साहित्य सभा ने शोध पर चर्चाओं को प्रोत्साहन देने के लिए व्याख्यान श्रृंखला शुरू की

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:42 IST

Open in App

(सुष्मिता गोस्वामी)

गुवाहाटी, सात नवंबर असम साहित्य सभा (एएसएस) नई पीढ़ी को ऐतिहासिक और समकालीन प्रासंगिकता वाले विषयों पर चर्चा एवं विमर्शों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में युवाओं द्वारा व्याख्यान की एक श्रृंखला शुरू कर रही है। साहित्य सभा के अध्यक्ष कुलधर सैकिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि युवा स्थानीय स्तर पर और साथ ही साथ वैश्विक परिप्रेक्ष्य में राज्य से संबंधित मुद्दों पर अपनी राय तथा उनके समाधान भी प्रस्तुत करेंगे।

प्रतिष्ठित साहित्यिक संगठन के अध्यक्ष सैकिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, “इस पहल का मूल उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके शुरुआती वर्षों से, उनकी जड़ों के साथ-साथ दुनिया भर में क्या हो रहा है और यह उनपर कैसे असर डालता है, यह समझने के लिए प्रोत्साहित करना है।”

सैकिया ने कहा, “यह पीढ़ी तेज-तर्रार है और हमारा प्रयास है कि इन चर्चाओं के माध्यम से वे सामाजिक समस्याओं और चिंताओं को समझ सकें।”

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी सैकिया ने कहा कि युवा लड़कियां और लड़के राज्य से संबंधित अपनी पसंद के मुद्दों पर बोलेंगे जिनमें बाढ़ से लेकर मिट्टी के कटाव की समस्या और वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन तथा असम पर इसके प्रभाव संबंधी विषय शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई