लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध प्रदर्शन: असम पुलिस ने कहा-"राज्य की स्थिति में काफी सुधार, गुवाहाटी में रात 9 बजे से कल सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 10:50 IST

असम पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी में 16 दिसंबर की सुबह 6 बजे से डे कर्फ्यू हटा लिया गया है। लेकिन, रात का कर्फ्यू रात 9 बजे से कल सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअसम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजीव सैकिया ने यह जानकारी दी। रात का कर्फ्यू रात नौ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

नागरिकता कानून पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच असम पुलिस ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि राज्य की स्थिति में अत्यधिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हम कानून की भावना का पालन करने के लिए असम के लोगों को धन्यवाद देते हैं।

इसके अलावा पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी में 16 दिसंबर की सुबह 6 बजे से डे कर्फ्यू हटा लिया गया है। लेकिन, रात का कर्फ्यू रात 9 बजे से कल सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।

आपको बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में सप्ताह भर से चले रहे प्रदर्शनों के बीच गुवाहाटी में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने से शहर में हालात कुछ हद तक सामान्य हुए हैं। असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजीव सैकिया ने यह जानकारी दी। हालांकि सैकिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गुवाहाटी में रात का कर्फ्यू लागू रहेगा।

असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जी पी सिंह ने रविवार को ट्वीट किया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर कर्फ्यू से राहत देने के समय को बढ़ाया गया है। सिंह ने ट्वीट किया, “स्थिति में काफी सुधार आया है, गुवाहाटी में दिन में कर्फ्यू को 16 दिसंबर सुबह छह बजे से हटा लिया गया है। रात का कर्फ्यू रात नौ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।”

वहीं डिब्रूगढ़ जिले में, कर्फ्यू में सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक की ढील दी गई है। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन की अनुमति के बिना डिब्रूगढ़ में आयोजित किसी भी प्रदर्शन बैठक को दोपहर तीन बजे से पहले खत्म करना जरूरी होगा। साथ ही अधिकारी ने कहा कि यह कदम, “अंधेरा होने के बाद शरारती तत्वों के आम लोगों के साथ मिल जाने को रोकने” के लिए उठाया गया है।

पुलिस रविवार से ही लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कर्फ्यू से राहत और उसके पुन: लागू होने के बारे में सूचना दे रही है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हजारों लोगों के सड़कों पर उतर जाने के बाद से असम पिछले कई दिनों से गुस्से की आग में जल रहा है

टॅग्स :असमनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसमः एक से ज्यादा शादी किया तो जुर्म?, मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा- धर्म से परे और इस्लाम के खिलाफ नहीं?, जानें क्या है कानून

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

क्रिकेटRishabh Pant Captaincy Reaction: टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं क्या?, 1 मैच का कप्तान बनकर खुश नहीं ऋषभ पंत?, वायरल

क्रिकेटIndia vs South Africa, 2nd Test: गिल नहीं ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी?, स्पिन पहेली से कैसे निपटेंगे भारतीय बल्लेबाज?, कोलकाता मैच याद ताजा, सुबह 9 बजे से मैच शुरू

क्राइम अलर्ट12 नवंबर को बड़ी कामयाबी, दिल्ली में 1.10 करोड़ और असम में 1.3 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, 3 महिला अरेस्ट, झारखंड में 27 लाख रुपये मूल्य की अफीम जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक