लाइव न्यूज़ :

असमः कोयला खनन फिर शुरू करने को लेकर केन्द्रीय मंत्रालय और सरकार के बीच अगले माह बैठक

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:18 IST

Open in App

गुवाहाटी,19 जून असम में कोयला खनन दोबारा शुरू करने पर विचार के लिए केन्द्रीय कोयला एवं पर्यावरण मंत्रालय तथा राज्य सरकार के बीच अगले माह एक बैठक होगी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरमा ने तिनसुकिया जिले के मार्गरीटा में ‘कोल इंडिया लिमिटेड’ (सीआईएल) के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि खनन गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रदूषण,वन तथा पर्यावरणीय मंजूरी जैसे मुद्दे हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने खनन गतिविधियां शुरू करने से जुड़े अनेक मुद्दों पर ‘नॉर्थ ईस्टर्न कोलफील्ड(एनईसी) के साथ चर्चा की। सीआईएल की शाखा एनईसी ने गत वर्ष देहिंग पटकी वन में कंपनी के कामकाज के खिलाफ प्रदर्शन के बाद राज्य में कोयला खनन की सभी परियोजनाएं बंद कर दी थीं।

भूविज्ञान एवं खनन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार सभी कोयला खदानों में काम 2020के मध्य से बंद है। बैठक के बाद सरमा ने कहा कि असम में कोयला खनन पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अगले माह नयी दिल्ली में बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित तरीके से खनन को दोबारा शुरू करने के लिए अभी पक्षकारों को साथ मिल कर समाधान तलाशना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है