लाइव न्यूज़ :

असम ने जापानी इंसेफेलाइटिस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 अक्टूबर असम सरकार ने 15-65 आयुवर्ग के लोगों के लिए जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया है और लक्ष्य इसमें 40.17 लाख लोगों को शामिल करने का है।

पिछले साल राज्य में जेई से 60 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और लगभग सभी जिलों से संक्रमण की सूचना थी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने कामरूप (मेट्रोपालिटन) जिले के सोनपुर जिला अस्पताल से टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया।

असम में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अब इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद है।

महंत ने कहा, ‘‘असम में, अब तक 2 करोड़ लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली है, जबकि एक या दोनों खुराक लेने वाले लोगों की कुल संख्या 2.65 करोड़ है। कोविड-19 रोधी टीकों के लिए इस व्यापक प्रतिक्रिया के बाद, हमें उम्मीद है कि लोग जेई टीके के लिए भी आगे आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब