लाइव न्यूज़ :

असम की महिला डॉक्टर एक साथ कोरोना के दो वैरिएंट से संक्रमित, देश में मिला ऐसा पहला मामला

By विनीत कुमार | Updated: July 20, 2021 10:27 IST

असम में एक महिला डॉक्टर के कोरोना वायरस के अल्फा और डेल्टा वैरिएंट से एक साथ संक्रमित होने का मामला सामने आया है। दुनिया में कोरोना के एक साथ दो वैरिएंट से संक्रमित होने का पहला मामला बेल्जियम में इसी साल सामने आया था।

Open in App
ठळक मुद्देअसम की महिला डॉक्टर कोरोना के दो अलग-अलग वैरिएंट से एक साथ संक्रमितमहिला डॉक्टर पहले ले चुकी हैं वैक्सीन की दोनों डोज, पति हुए है डेल्टा वैरिएंट से संक्रमितमहिला डॉक्टर को हालांकि मामूली लक्षण आया है और अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है

गुवाहाटी: असम में एक महिला डॉक्टर के कोविड-19 वायरस के दो अलग-अलग वैरिएंट से एक साथ संक्रमित होने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर कोविड के अल्फा और डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हुई है। देश में एक शख्स के दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित होने का ये पहला मामला है।

इंडिया टुडे के अनुसार आईसीएमआर के असम के डिब्रूगढ़ जिले के लोहावाल में क्षेत्रीय रिसर्च सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ विश्वजीत बोर्काकोटी ने पुष्टि की है कि ऐसा मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा, 'हमने हाल में एक मामला देखा है जिसमें महिला डॉक्टर एक समय में कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित है। महिला डॉक्टर को पूर्व में वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।' अधिकारी के अनुसार महिला डॉक्टर के पति को पहले कोरोना संक्रमण हुआ था।

महिला डॉक्टर के पति डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित

डॉ विश्वजीत बोर्काकोटी के अनुसार सैंपल की जांच के बाद महिला डॉक्टर के दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित होने की बात सामने आई। वहीं पति डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं। महिला डॉक्टर में दो वैरिएंट की पुष्टि के लिए दो-दो बार उनका सैंपल लिया गया था।

हालांकि, महिला डॉक्टर की हालत स्थित है और उन्हें केवल मामूली लक्षण आए हैं। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की अभी जरूरत नहीं आई है। 

गौरतलब है कि दुनिया में इस तरह का पहला केस बेल्जियम में सामने आया था। बेल्जियम में इसी साल मार्च में 90 साल की महिला कोरोना वायरस से अल्फा और बीटा वैरिएंट से एकसाथ संक्रमित मिली थी। उन्हें कोरोना वैक्सीन की कोई डोज नहीं लगी थी और बाद में मार्च में ही उनकी मौत भी हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसअसमकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं